Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सख्ती के बावजूद नीलकंठ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही
  • देहरादून

सख्ती के बावजूद नीलकंठ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही

RNS INDIA NEWS 26/07/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। कोरोना के साये के बावजूद सावन के चलते नीलकंठ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद पैदल मार्ग से शिव भक्त जल चढ़ाने के लिए नीलकंठ जा रहे हैं। गुरु पूर्णिमा पर्व के बाद रविवार को पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी। इस मार्ग पर अब पुलिस ने भी गश्त बढ़ा दी है। मणिकूट पर्वत की तलहटी पर बसे प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर में बाहरी राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हालांकि बीते साल की तरह इस बार भी कोरोना की चलते सरकार ने श्रावण मास की कांवड़ स्थगित कर दी है। लेकिन श्रद्धालुओं का सादगीपूर्वक नीलकंठ पैदल मार्ग से दर्शन के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी है। पुलिस ने भी शासन की गाइड लाइन का पालन करवाना शुरू कर दिया है। नीलकंठ पैदल मार्ग पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी है, ताकि भीड़ बढऩे पर व्यवस्था न चरमरा जाए। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने बैराज पुल, राम-लक्ष्मण और जानकी झूला पुल पर निगरानी बढ़ा दी है। लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा स्थगित होने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। यहां पर बिना कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट के आने वालों को घुसने नहीं दिया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने की कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित
Next: कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया मिशन 2022 में जुटने का आह्वान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मामूली टक्कर के बाद युवक को बंधक बना दी तालिबानी सजा

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सरकारी ठेके के नाम पर 15 साल पुराने दोस्त ने ठग ली रकम

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.