Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया मिशन 2022 में जुटने का आह्वान
  • हरिद्वार

कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया मिशन 2022 में जुटने का आह्वान

RNS INDIA NEWS 26/07/2021
rns featured image new

रुडक़ी। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के खनमपुर कसौली गांव में आयोजित कार्यकत्र्ता सम्मेलन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने मिशन 2022 में जुटने का आह्वान किया। साथ ही कांग्रेस की योजनाओं और भाजपा की गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात भी कही गई। कहा गया कि जनता कांग्रेस नेता हरीश रावत के हाथ में प्रदेश की कमान सौंपना चाहती है। इस दौरान करीब 20 से अधिक ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला किसान कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के खनमपुर कसौली में आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का किसान ही नहीं बल्कि पूरे देश का किसान भाजपा की नीतियों से परेशान है। देश की गरीब जनता भाजपा की गलत नीतियों को झेलने को मजबूर है। कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ जुमलेबाजों की सरकार है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में हमें फिर से कांग्रेस को मजबूत बनाना है। हरीश रावत को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश का विकास करना है। कांग्रेस नेता राजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। इसलिए अब फिर से अपना रुख कांग्रेस पार्टी की ओर कर रही है। पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी ने कहा कि आज प्रदेश की जनता एक बार फिर से हरीश रावत के हाथ में प्रदेश की कमान सौंपना चाहती है और रुके हुए विकास को गति देना चाहती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार ने की। इस मौके पर मेला राम प्रजापति, सुमित चौधरी, आशीष सैनी, नत्थू सिंह, सतीश कुमार, राव बिलावल, नकली राम कश्यप, वीरेंद्र जाति, रवि प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सख्ती के बावजूद नीलकंठ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही
Next: सीएम ने सुनी आम जन सहित विभिन्न संगठनों की समस्यायें

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सकारात्मक सोच से ही संभव है बड़ा सामाजिक बदलाव: डॉ. निशंक

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.