Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सरकार गिराए बिना नहीं बनेगी सचिन पायलट की बात
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सरकार गिराए बिना नहीं बनेगी सचिन पायलट की बात

RNS INDIA NEWS 12/07/2020
rns featured image new

सिंधिया के जरिए भाजपा के संपर्क में हैं पायलट.
जरूरी संख्या बल पर आश्वस्त होने के बाद ही मुखर होगी भाजपा.
केंद्रीय नेतृत्व ने फिलहाल बना रखी है पायलट से दूरी.

नई दिल्ली,12 जुलाई (आरएनएस)। राजस्थान में कांग्रेस में अंतर्कलह के चरम पर पहुंचने के बावजूद भाजपा जल्दबाजी में नहीं है। हालांकि बगावती तेवर अपनाने वाले उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट हाल ही में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के जरिए पार्टी नेतृत्व के संपर्क में हैं। दरअसल भाजपा नेतृत्व की रणनीति पायलट द्वारा गहलोत सरकार को गिराने केबाद ही इस मामले में आगे भूमिका निभाने की है।
सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व संख्या बल के मामले में आश्वस्त होना चाहता है। अब तक अधिकतम 20 विधायकोंं के पायलट के साथ होने की बात कही जा रही है। हकीकत यह है कि अब तक खुल कर महज 12 विधायक ही पायलट केसाथ हैं। उस पर यह स्पष्टï नहीं है कि ये सभी गहलोत सरकार गिराने और जरूरी पडऩे पर भाजपा में शामिल होने के लिए राजी होंगे या नहीं। फिर यह संख्या बेहद कम है। क्योंकि गहलोत सरकार को 12 निर्दलीय और छोटे दलोंं के विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है।
इसलिए नेतृत्व बना रहा दूरी
पायलट के साथ भाजपा की अपेक्षा के अनुरूप विधायक न होने के कारण ही भाजपा के शीर्ष नेता खुल कर इस मामले में सामने नहींं आए हैं। पायलट फिलहाल राजस्थान इकाई के नेताओं और सिंधिया के ही संपर्क में है। ऑपरेशन मध्य प्रदेश में भी भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की भूमिका ऐसी ही थी। कमलनाथ सरकार की विदाई की राह की सभी अड़चनें दूर होने केबाद ही गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री से ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात कराई गई थी। इससे पहले इस ऑपरेशन से राज्य के भाजपा नेता ही जुड़े थे।
गहलोत सरकार की विदाई के प्रति भाजपा आश्वस्त
भाजपा हालांकि हड़बड़ी में नहीं है, मगर उसे देर सबेर गहलोत सरकार की विदाई तय लग रही है। पार्टी के रणनीतिकारोंं का मानना है कि राज्य में गहलोत बनाम पायलट की लड़ाई जिस स्तर पर पहुंच गई है, उसका निदान निकालना मुश्किल है। कांग्रेस नेतृत्व अगर पायलट को सीएम बनाती है तो गहलोत खेमा बगावत करेगा। इसकी उल्टी स्थिति में पायलट खेमा मोर्चा खोलेगा।
भाजपा का यक्ष प्रश्न
भाजपा की दूसरी चुनौतियां भी हैं। पार्टी के 60 फीसदी से अधिक विधायक वसुंधरा राजे के कट्टïर समर्थक हैं। ऐसे में सवाल यह भी है कि अगर पार्टी नेतृत्व सचिन पायलट को सीएम बनाने के लिए राजी हुआ तो क्या वसुंधरा समर्थक विधायक इस आशय के निर्देश का पालन करेंगे?
गहलोत भी सरकार बचाने के प्रति आश्वस्त
उधर सीएम गहलोत भी सरकार बचाने के प्रति आश्वस्त हैं। चूंकि पायलट के साथ बहुत कम विधायकोंं ने दिल्ली कूच किया है। ऐसे में गहलोत कांगे्रस नेतृत्व को यह संदेश देने मेंं सफल रहे हैं कि उन्हें पार्टी के इतने विधायकों का समर्थन हासिल है जिससे सरकार की स्थिरता पर कोई आंच नहीं आएगी। यही कारण है कि कांग्रेस नेतृत्व ने भी फिलहाल पायलट को फौरी तौर पर महत्व नहीं देने की रणनीति बनाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में साढ़े आठ लाख पार हुए कोरोना मरीज
Next: रात्रि में अवैध शराब का परिवहन करने पर बैजनाथ पुलिस ने किया एक अभियुक्त गिरफ्तार

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.