Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • मेडल जीतने के बाद बोलीं वेटलिफ्टर मीरा बाई चानू, सारे देश की उम्मीदें मुझ पर थीं…मैं थोड़ा घबरा गई थी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

मेडल जीतने के बाद बोलीं वेटलिफ्टर मीरा बाई चानू, सारे देश की उम्मीदें मुझ पर थीं…मैं थोड़ा घबरा गई थी

RNS INDIA NEWS 24/07/2021
mirabai chanu

टोक्यो, 24 जुलाई। पूर्व विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में शनिवार को रजत पदक जीतकर भारत को टोक्यो ओलम्पिक का पहला पदक दिला दिया। भारत ने इन खेलों के इतिहास में पहली बार पहले दिन कोई पदक जीता। वेटलिफ्टर मीरा बाई चानू ने कहा कि वह तगमा जीतकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि सारा देश मुझे देख रहा था और उनकी मेरे पर सभी उम्मीदें थीं, मैं थोड़ा घबरा गई थी परंतु मैंने अपना सबसे बेस्ट परफार्मेंस देना चाहती थी और इसके लिए मैंने सख्त मेहनत भी की।  26 वर्षीय मीराबाई ने कुल 202 किग्रा (87+115) वजन उठाया और ओलंपिक्स में रजत जीतने वाली पहली भारतीय महिला भारोत्तोलक बन गई। चानू को यह सफलता कर्णम मल्लेश्वरी के 2000 के सिडनी ओलंपिक्स में 69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतने के 20 साल बाद आयी है मल्लेश्वरी ओलम्पिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। इस कामयाबी के साथ चानू ने 2016 के पिछले रियो ओलंपिक्स की बुरी यादों को पीछे छोड़ दिया जब वह क्लीन एन्ड जर्क में अपने तीनों प्रयासों में नाकाम रही थीं। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन की होऊ झिहुई ने कुल 210 किग्रा (94+116) वजन उठाकर जीता जबकि इंडोनेशिया की ऐसाह विंडी कांतिका ने 194 किग्रा (84+110) वजन उठाकर जीता। टोक्यो इंटरनेशनल फोरम में हुए इन मुकाबलों में चानू ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 84 किग्रा भार उठाया। बाद में चानू ने 87 किग्रा वजन उठाकर खुद को लाभदायक स्थिति में पहुंचा दिया। लेकिन झिहुई ने अपने पहले प्रयास में 88 किग्रा वजन उठाकर और फिर अपने तीसरे प्रयास में 94 किग्रा वजन उठाकर नया ओलम्पिक रिकॉर्ड बना दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कन्या धन से वंचित छात्राओं को मिले उनका अधिकार
Next: भाजपा हवालबाग मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, जिला प्रभारी मंत्री ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.