Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने इंटरनेशनल बॉर्डर के नजदीक मार गिराया ड्रोन, 5 किग्रा आईईडी बरामद
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने इंटरनेशनल बॉर्डर के नजदीक मार गिराया ड्रोन, 5 किग्रा आईईडी बरामद

RNS INDIA NEWS 23/07/2021
rns featured image new

जम्मू, 23 जुलाई (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर में ड्रोन दिखाई देने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के कनाचक इलाके में पुलिस ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। ड्रोन के गिरने पर पांच किलो आईईडी भी बरामद हुई है। ड्रोन को भारतीय सीमा के छह किलो मीटर अंदर मारा गया है। दरअसल 5 अगस्त और 15 अगस्त के मद्देनजर ड्रोन के जरिए किसी आतंकी साजिश का खतरा बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान से लगातार इससे जुड़ी साजिशें रची जा रही हैं। पाकिस्तान की फौज, आईएसआई और दहशगर्द मिलकर हिंदुस्तान के खिलाफ आतंक के नये हथियार ड्रोन को धार देने में जुटे हैं। सूत्रों के मुताबिक ख़बर है कि 5 अगस्त और 15 अगस्त पाकिस्तानी आतंकी ड्रोन हमले की फिराक में है। 15 अगस्त पर आतंकी और ड्रोन के खतरे से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस और दूसरी फोर्स को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है।
15 अगस्त के मद्देनजर दिल्ली तो वहीं 5 अगस्त को लेकर घाटी को निशाना बनाने की साजिश की कोशिशे कीं जा रही हैं। जम्मू एयरबेस पर ड्रोन हमले के बाद से अब तक कम से कम सात-आठ बार इस इलाके में संदिग्ध ड्रोन दिखे हैं। जम्मू के सतवारी इलाके में हाल ही में एक ड्रोन की हरकत देखी गई। घुससपैठ की कोशिशों के बीच सेना ने पाकिस्तान से सटी एलओसी पर गश्त बढ़ा दी है। श्रीनगर में भी पहले से ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी जारी है। अब भारतीय नौसेना ने भी ये फैसला ले लिया है। सेना की तरफ स्पष्ट कहा गया है कि ड्रोन के जरिए हमला ज्यादा ताकतवर और खतरनाक हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेगासस मामले में गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए – राहुल गांधी
Next: प्राकृतिक खेती ही सुदृढ़ भविष्य का आधार : डॉ. सैजल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.