Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक सितंबर से निकलेगी प्रदेश में सैन्य सम्मान यात्रा
  • देहरादून

एक सितंबर से निकलेगी प्रदेश में सैन्य सम्मान यात्रा

RNS INDIA NEWS 22/07/2021
rns featured image new

देहरादून। सैनिक परिवारों और शहीदों के सम्मान में एक सितंबर से प्रदेश में सैन्य सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान शहीदों के परिजनों को सम्मान पत्र दिए जाएंगे। इसके साथ ही सैन्यधाम के निर्माण के लिए उनके आंगन की मिट्टी एकत्र की जाएगी। सैन्यधाम का निर्माण मई 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
गुरुवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय पर सैन्यधाम के निर्माण को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। मंत्री ने धाम के निर्माण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि आंवटन के म्यूटेशन और हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करने को कहा। अधिकारियों को एक बार पुन: स्थल का मौका मुआयना कर आगे की कर्यावाही के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम पीएम और उनका स्वयं का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है और धाम एक तरह से मन्दिर होता है और मन्दिर सैन्यधाम में वीर शहीदों की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि सैन्यधाम में फौज के विभाग, टैंक, तोपें, शहीदों के चित्र, उनकी वीर गाथाएं अंकित करवाई जायेगी। यहां बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसंवत सिंह के मन्दिर भी बनाये जाएंगे, जिससे हमारी आने वाली पीढियां प्ररेणा लेंगी और उनके भीतर भी देशसेवा करने का जज्बा पैदा होगा। इस मौके पर सीएम के विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते, डीएम डॉ. आर राजेश कुमार, अपर सचिव प्रदीप सिंह रावत, प्रबन्ध निदेशक उपनल ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा, डीएफओ मसूरी कहकशां नसीम, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर केबी चन्द्र, एमडी पेयजल उदयराज, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम रविन्द्र कुमार मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विस अध्यक्ष ने की सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट
Next: आश्वासन नहीं जीओ जारी करे सरकार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.