Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रिश्तेदार ही निकला प्रापर्टी डीलर का हत्यारा, दो साथियों सहित गिरफ्तार
  • हरिद्वार

रिश्तेदार ही निकला प्रापर्टी डीलर का हत्यारा, दो साथियों सहित गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/07/2021
14- (4)

हरिद्वार। जमालपुर कलां में हुई प्रापर्टी डीलर रविन्द्र की हत्या मामले में नामजद मुख्य आरोपी शिवकुमार उर्फ पैनल्टी सहित पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रोशनाबाद स्थित एसएसपी कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस. ने बताया कि बीती 19 जुलाई की रात्रि थाना कनखल अंतर्गत जमालपुर कलां निवासी प्रापर्टी व्यवसायी रविन्द्र उर्फ बबलू की घर में सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक की पत्नि ने मुजफ्फरनगर निवासी शिवकुमार उर्फ पैनल्टी मामा तथा विनोद निवासी जमालपुर हरिद्वार पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी थाना कनखल पुलिस व सीआईयू की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरनगर भागने की फिराक में लगे शिवकुमार उर्फ पैनल्टी मामा को जियापोता तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

पूछताछ में उसने बताया कि हत्याकाण्ड से एक दिन पूर्व रविन्द्र का उसके व विनोद के साथ विवाद हुआ था। जिसमें रविन्द्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की थी और पुलिस बुलाकर थाने भिजवा दिया था। इसके बाद उसने व विनोद ने मिलकर रविन्द्र को मारने की योजना बनायी। हत्या करने के लिए विनोद ने उसे तमंचा दिया और अपनी कार से रविन्द्र के घर के पास छोड़ा। उसने घर में घुसकर सो रहे रविन्द्र के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह जमालपुर में ही रहने वाले अपने रिश्तेदार धर्मेन्द्र के घर पहुंचा और हत्या में प्रयुक्त तमंचा और खून लगी टी शर्ट उसके घर में छुपा दी और फरार हो गया। एसएसपी ने बताया कि शिवकुमार पैनल्टी की निशानदेही पर धर्मेन्द्र के घर से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और खून लगी टी शर्ट बरामद करने के साथ आरोपी को शरण देने के आरोप में धर्मेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद दूसरे नामजद आरोपी विनोद को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय प्रताप, थाना कनखल प्रभारी कमल कुमार लुण्ठी, सीआईयू प्रभारी रणजीत सिंह तोमर आदि भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशीली दवाओं के अवैध निर्माण को रोकने के लिए अहम बैठक
Next: विपक्षी राज्यसभा में मंत्री के खिलाफ पेश करेंगे विशेषाधिकार प्रस्ताव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

परिवहन विभाग की कार्रवाई में 45 का चालान और छह बसें सीज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
  • रानीखेत-मजखाली में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.