Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • नशीली दवाओं के अवैध निर्माण को रोकने के लिए अहम बैठक
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

नशीली दवाओं के अवैध निर्माण को रोकने के लिए अहम बैठक

RNS INDIA NEWS 22/07/2021
rns featured image new

नशीली दवाओं के अवैध कारोबारियों की पहचान व निगरानी पर बनाई रणनीति

पड़ोसी राज्यों से व्यापक समन्वय बनाकर कारोबारियों को धरपकड़ का भी प्लान

आरएनएस सोलन(बद्दी) : एशिया के सबसे बड़े फार्मा हब बीबीएन में नशीली दवाओं के उत्पादन व अवैध कारोबार व दुरूपयोग को रोकने के लिए हिमाचल, पंजाब व दिल्ली के पुलिस अधिकारियों, नार्कोटिक्स विभाग, गुप्तचर विभाग व ड्रग विभाग की एक अहम बैठक बद्दी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक राज्य गुप्तचर विभाग हिमाचल प्रदेश अतुल फूलजले ने की। जबकि वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से डीजीपी संजय कुंडू में बैठक में उपस्थित रहे और उन्होंने अहम दिशा निर्देश जारी किए। बैठक में राज्य दवा नियंत्रक नवदीप मरवाहा, उप महानिदेशक उत्तरी खंड एनसीबी न्यू दिल्ली, उपनिदेशक ओपीएस न्यू दिल्ली, जोनल निदेशक एनसीबी चंडीगढ़, पुलिस विभाग के अठारह पुलिस अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष राज्य पुलिस विभाग, जिला ऊना, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा व बद्दी के अधिकारी व थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

इस अहम बैठक में बद्दी, कांलाअंब, पांवटा साहिब, सोलन, परवाणू, ऊना व कांगड़ा स्थित फार्मा उद्योगों में बन रही नशीली दवाओं के अवैध निर्माण, व्यापार व दुरूपयोग को राकेने के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई। इस एक दिवसीय कार्याशाला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज्य गुप्तचर विभाग नार्कोटिक्स जी शिवा कुमार व स्टेट ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाहा ने फार्मा ओपयडस की समस्या व समाधान के बारे उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं पुलिस महानिरीक्षक राज्य गुप्तचर अपराध विभाग डा. अतुल फूलजले ने अंतराष्ट्रीय व अंतर राज्यी स्तर पर फार्मा ओपयडस बारे अवगत करवाया।

बैठक में नार्काेटिक्स विभाग न्यू दिल्ली के उपमहानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने अवैध व्यापार के व्यापारियों द्वारा अपनाई जाने वाली तकनीकों, इन पर कार्रवाई के दौरान आने वाली दिक्कतों से अवगत करवाया। बैठक में नशीली दवाओं के अवैध निर्माण, कारोबार पर अंकुश लगाने, अवैध कारोबारियों को पकडऩे, अवैध कारोबारियों की पहचान करके उनकी निगरानी रखने, चिट्टे, हिरोइन, सिंथेटिक्स ड्रग के दुरुपयोग व स्वास्थ्य पर इसके असर बारे भी चर्चा की गई। बैठक में पड़ोसी राज्यों पंजाब व दिल्ली के साथ समन्वय बनाकर नशा कारोबारियों पर नुकेल कसने को लेकर विशेष चर्चा की गई। एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि बैठक में नशीली दवाओं के निर्माण, कारोबार और दुरूपयोग को रोकने के लिए अहम रणनीति बनार्ई गई। बैठक में उच्चाधिकारियों ने जहां अपने विचार सांझा किए वहीं आपसी समन्वय बनाकर नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षा निदेशक के फरमान पर शिक्षकों ने जताया कड़ा एतराज
Next: रिश्तेदार ही निकला प्रापर्टी डीलर का हत्यारा, दो साथियों सहित गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
  • रानीखेत-मजखाली में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.