Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगा मांगे पांच करोड़
  • उत्तराखंड

भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगा मांगे पांच करोड़

RNS INDIA NEWS 14/08/2020
rns featured image new

पत्नी ने दर्ज कराया महिला समेत चार पर ब्लैकमेलिंग का मुकदमा

देहरादून। एक महिला द्वारा भाजपा विधायक को दुष्कर्म में फंसाने और बेटे को जान से मारने की धमकी देकर पांच करोड़ मांगने की बात सामने आयी है। इस मामले में द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी की पत्नी ने नेहरू कॉलोनी थाने में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया है।
इधर, आरोपी महिला ने एक वीडियो जारी करके विधायक से सबंध और उनसे बेटी होने का दावा किया है। विधायक की पत्नी का आरोप है कि, उनके पति राजनीति में होने के कारण अल्मोड़ा निवासी महिला और उसके परिजनों की मदद करते थे।
पर आचरण सही नहीं होने पर महिला और उसके परिवार के लोगों का आना घर में बंद कर दिया था। आरोप है कि, 9 अगस्त को महिला ने फोन पर विधायक को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद घंटाघर स्थित एक होटल में महिला को बातचीत के लिए बुलाया तो उसने पांच करोड़ की मांग रखी। साथ ही व्हाट्सएप पर रुपये के लेनदेन की बात कही। रुपये नहीं देने पर विधायक के बेटे को मरवाने की धमकी दी गई। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि महिला, सेना में तैनात उसके पति, मां और भाभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 386 ओर 389 में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
इधर, महिला का आरोप है कि विधायक के पिछले दो साल से उससे संबंध हैं। जिससे उसकी एक बेटी भी है। बेटी का डीएनए का मिलान उसके पति से नहीं हुआ है। अब वह कोर्ट के जरिए बेटी के डीएनए का मिलान विधायक से करवाएगी।
भाजपा विधायक कहना है कि पिछले सात-आठ दिन से महिला मुझे और पत्नी को ब्लैकमेल कर रही है। मेरठ और मुजफ्फरनगर के कुछ लोगों के संगठित गिरोह के साथ महिला षड्यंत्र रच रही है। इन्होंने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी है। मेरे पास सभी साक्ष्य हैं। महिला पहले यह बताए कि वह किसलिए ब्लैकमेलिंग कर रही है। महिला ने मेरी पत्नी को धमकी दी। इससे मेरी पत्नी की तबीयत खराब हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री का जीरो टोलरेंस सरकार का दावा कोरी गप्प: रविन्द्र सिंह आनन्द
Next: एसटीएच में कोरोना के अलावा सामान्य बीमारियों का भी करें इलाज : चिकित्सा शिक्षा निदेशक

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 14.39.43_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 17.08.45_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा को 138 करोड़ की योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.