Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राजनीति
  • मुख्यमंत्री का जीरो टोलरेंस सरकार का दावा कोरी गप्प: रविन्द्र सिंह आनन्द
  • देहरादून
  • राजनीति

मुख्यमंत्री का जीरो टोलरेंस सरकार का दावा कोरी गप्प: रविन्द्र सिंह आनन्द

RNS INDIA NEWS 14/08/2020
20 (3)

देहरादूननेपाल सीमा से जुड़े टनकपुर जौलजीबी मार्ग को लेकर ठेका आवंटन में हुई गड़बड़ी को लेकर, सरकार अब पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रही है। वहीं स्थानीय बीजेपी विधायक इस मामले में सरकार के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं। जीरो टॉलरेंस की बात कहने वाली सरकार के इस मामले पर बैकफुट पर आने पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आनन्द ने मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस पर सवाल उठाते हुए कहा,अगर ठेकेदार सही था तो उसके खिलाफ उस समय कार्यवाही क्यूं की गई? सब नियमसंगत था तो कुछ छोटे अधिकारियों पर भी गाज क्यूं गिराई, अब उनके खिलाफ क्या कार्यवाही सरकार करेगी? अगर ठेकेदार सही है तो आपके ही विधायक आपके खिलाफ क्यूं खड़े हो रहे और विधानसभा में सरकार के खिलाफ नियम 58 के तहत प्रश्न लाने की बात कह रहे। सरकार के बैकफुट में आने से ,कहीं ना कहीं 123 करोड की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट के पैसों की बंदरबांट का मामला भी दिखाई दे रहा है तभी तो सरकार अब उस फैसले के खिलाफ कोई कार्यवाही के मूड में नजर नहीं आ रही। यहां तक जीरो टोलरेंस को दरकिनार करते हुए बीजेपी ने अपने विधायक को भी दरकिनार कर दिया। आप उस जांच एजेंसी पर भी सवाल उठाती है, जिसने ठेकेदार के खिलाफ निर्णय दिया और सरकार अब उससे समझौते के लिए तैयार है। आप प्रवक्ता ने सरकार की इस दोहरे चरित्र पर सवाल उठाते हुए मांग की सरकार को जनता के पैसों की बंदरबांट की जांच करनी चाहिए। तब जाकर पता चलेगा इसमें कई बड़ी मछलियां और सफेदपोश लोग शामिल हैं जो जीरो टोलरेंस की धाज्जियां उड़ा रहे। यही नहीं आप सरकार से ये भी सवाल पूछती है कि क्या भ्रष्टाचार से कमाये पैसे में मंत्री, मुख्यमंत्री का भी हिस्सा है जिसके कारण पूरे मामले को रफा दफा करने की कोशिश सरकार के द्वारा हो रही है, मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए, मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेन्स की बात करते है परन्तु उनका अपना विधायक उनके इस फैसले के खिलाफ खड़ा है। उनके विधायक ने ही इस पूरे मामले पर तब सवाल उठाया था जिसके बाद ठेकेदार पर जांच बैठी। व्यापक स्तर पर हुए इस करप्शन पर अगर मुख्यमंत्री को थोडी भी नैतिकता है तो इस मामले में तुरन्त कार्यवाही करें अन्यथा ये माना जायेगा कि इसमें मुख्यमंत्री भी संलिप्त है। यदि मुख्यमंत्री ने इस पर कोई त्वरित कार्यवाही नही की तो फिर आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। इस दौरान प्रदेश महासचिव विशाल चौधरी एवं कैंट सह प्रभारी विपिन खन्ना एवं आप नेता शिवनारायण आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
Next: भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगा मांगे पांच करोड़

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.