Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • क्राइम सिटी बीबीएन के बरोटीवाला में ब्लाइंड मर्डर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

क्राइम सिटी बीबीएन के बरोटीवाला में ब्लाइंड मर्डर

RNS INDIA NEWS 17/07/2021
rns featured image new

 आईजीएमसी में हुआ मृतक का पोस्टमार्टम, हत्या की पुष्टि

आरएनएस सोलन(बद्दी)।   प्रदेश के सबसे बड़े क्षेत्र और क्राईम सिटी बन चुके बीबीएन में एक ब्लाइंड मर्डर का मामला सामने आया है। पता चला है कि मृतक का शव पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत पशु चराने गई एक महिला को बीती 10 जुलाई की शाम को झाडिय़ों में मिला था। महिला ने झाडिय़ों में शव पड़े होने की सूचना बरोटीवाला पुलिस दी और मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद बरोटीवाला पुलिस ने आईपीसी धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटनास्थल से पुलिस को एक कांच की टूटी हुई बोतल, 2 डिस्पोजल गिलास और एक पानी की बोतल भी मिली है जिनको पुलिस ने कब्जे में लिया है। कयास लगाया जा रहा है कि दो लोगों ने घटनास्थल पर बैठकर पहले शराब पी और कहासुनी के बाद कांच की बोतल घोपकर मर्डर कर दिया। क्योंकि मृतक के पेट, नाभी व गर्दन पर कट व घोंपने के निशान हैं।
बीती 10 जुलाई की शाम जब बरोटीवाला की छीमा देवी अपने पशुओं को चराने गई तो उसने झाडिय़ों में किसी व्यक्ति की लाश देखी और आसपास के लोगों को सूचित किया। सूचना मिलते की बरोटीवाला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और झाडिय़ों में पड़े शव को निकालकर कब्जे में लिया। घटनास्थल से पुलिस को एक कांच की टूटी हुई बोतल, 2 डिस्पोजल गिलास और एक पानी की बोतल भी मिली है जिनको पुलिस ने कब्जे में लिया है। मृतक के पेट, नाभी व गर्दन पर कट व घोंपने के निशान हैं। आईजीएमसी में मृतक के पोस्टमार्टम के दौरान हत्या की पुष्टि हुई है।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि बीती 10 जुलाई को बरोटीवाला में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक का आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। जिस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कुछ साक्ष्य भी बरामद हुए हैं जिनके आधार पर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओडिशा में 641 करोड़ रुपये के नकली जीएसटी चालान का हुआ पदार्फाश, 2 गिरफ्तार
Next: कांवड़ मेले को लेकर हुई उत्तराखण्ड एवं यूपी पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की बार्डर मीटिंग आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • सोमनाथ मैदान में 1170 अग्निवीरों ने ली शपथ, भारतीय सेना का बने हिस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.