Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • छत्तीसगढ़
  • बोलेरो और ट्रक में भिड़ंत, नायब तहसीलदार सहित तीन की हुई मौत
  • छत्तीसगढ़

बोलेरो और ट्रक में भिड़ंत, नायब तहसीलदार सहित तीन की हुई मौत

RNS INDIA NEWS 17/07/2021
rns featured image new

जबलपुर-रायपुर नेशनल हाइवे की घटना

कवर्धा, 17 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे मार्ग में ग्राम पगवाही के बास आज सुबह बोलेरो वाहन और ट्रक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बोड़ला के नायब तहसीलदार सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची चिल्फी थाना पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एक घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। बोड़ला के नायब तहसीलदार सतीश कुमार अपने तीन साथियों के साथ ग्राम धवाईपानी गए हुए थे। वहां से सुबह बोलेरों में वापस लौट रहे थे तभी करीब साढ़े सात बजे नेशनल हाईवे मार्ग में स्थित ग्राम पगवाही के पास सामने से आ रही ट्रक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में सवार चारों वाहन में ही फंसे रहे। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने कटर से काटकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला। जिसमें नायब तहसीलदार सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं आबकारी विभाग में पदस्थ गार्ड चंदन घायल था। जिसे उपचार के लिए बोड़ला के अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। पुलिस ने बताया कि नायब तहसीलदार के साथ दो अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बहरहाल पुलिस ने मामले में ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तुर्की में तख्तापलट की नाकाम कोशिश के 5 साल पूरे, मनाया गया जश्न
Next: 1 अक्टूबर से कक्षाएं शुरू करने के यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को जारी किए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

नक्सलियों के किए आईईडी ब्लास्ट में 11 जवान शहीद

RNS INDIA NEWS 26/04/2023 0
rns featured image new
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

झारखंड में 50 हजार ‘रानी मिस्त्रियों’ ने पुरुषों के वर्चस्व वाले पेशे में गाड़ा झंडा

RNS INDIA NEWS 23/04/2023 0
rns featured image new
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा चुनाव: भूपेश बघेल बोले- साथियों को संभालकर रखना पड़ेगा, भाजपा कुछ भी कर सकती है

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.