Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • बोह में पांच लोगों को बचाया, आठ की मौत, दो के लिए सर्च अभियान
  • धर्मशाला
  • हिमाचल प्रदेश

बोह में पांच लोगों को बचाया, आठ की मौत, दो के लिए सर्च अभियान

RNS INDIA NEWS 14/07/2021
rns featured image new
बोह में पांच लोगों को बचाया, आठ की मौत, दो के लिए सर्च अभियान
करेरी झील के नजदीक फंसे 49 लोगों सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
    धर्मशाला, 14 जुलाई। कांगड़ा जिला में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण करेरी झील के नजदीक 49 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है इसके साथ ही त्रियुंड में अस्सी लोगों की जान बचाई गई है। गत दो दिनों में कांगड़ा जिला में भूस्खलन तथा भारी बारिश के कारण विभिन्न जगहों पर फंसे 141 लोगों को सकुशल सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में कामयाबी हासिल की गई है जबकि 11 के करीब लोगों की मौत हुई है और बोह में लापता दो लोगों, चकवन में एक लापता व्यक्ति को ढूंढने के लिए सर्च अभियान जारी है।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि अब तक शाहपुर उपमंडल के बोह में पांच लोगों को सकुशल निकाला गया है जबकि आठ की मौत हो चुकी है और अभी भी दो लोग लापता है उनको ढूंढने के लिए एनडीआरएफ, होम गाडर््स, पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया हुआ है इसी तरह से चकवन में मांझी खड्ड में बाढ़ की चपेट में आए एक व्यक्ति की तलाश के लिए भी अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि करेरी झील के नजदीक फंसे 50 लोगों में से एक की मौत हुई है जबकि 49 को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
उन्होंने बताया कि राजोल में गज खड्ड की बाढ़ की चपेट में आए चार लोगों तथा ततवानी में एक व्यक्ति को बचाया गया है। धर्मशाला उपमंडल के घेरा में भूस्खलन की चपेट में आए दो व्यक्तियों को बचाया गया है। उन्होंने बताया कि चैतडू तथा शीला में बाढ़ से प्रभावित 382 लोगों के लिए बगली में राहत कैंप लगाया गया है जिसमें ठहरने और भोजन इत्यादि की व्यवस्था की गई है।
उपायुक्त ने कहा कि जिला में राहत तथा पुनर्वास के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं तथा लोगों को भी खड्डों नदियों तथा नालों के पास नहीं जाने की हिदायतें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि बोह में राहत और पुनर्वास के कार्य में प्रशासन जुटा है इसके साथ ही बारिश से अवरूद्व संपर्क मार्गों को भी खोला जा रहा है।
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि राजस्व अधिकारियों को बारिश से प्रभावित लोगों के लिए तत्काल प्रभाव से फौरी राहत देने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि प्रभावितों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर 24 घंटें आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से आपदा प्रबंधन तथा राहत कार्यों की निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना काल में लगातार कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित
Next: कुंभ मेले के दौरान लगे कैमरों की बैटरी चोरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.