Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • नगर परिषद परवाणू की मासिक बैठक आयोजित
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद परवाणू की मासिक बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 14/07/2021
rns featured image new

आरएनएस

सोलन(परवाणू) :  नगर परिषद परवाणू की सामान्य हाऊस की मासिक बैठक नगर परिषद अध्यक्ष निशा शर्मा की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग प्रारम्भ करने से पहले निशा शर्मा ने सभी पार्षदों सहित परिषद के स्टाफ के साथ 6 बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह व पूर्व में मन्त्री रहे नरेंद्र बरागटा को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात मीटिंग की कार्रवाई शुरू की और कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने सभी पार्षदों द्वारा दिए गये एजेंडे को अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया। अध्यक्ष ने शहर के विकास के लिए सभी पार्षदों की सुझाव लिए।
शहर के विकास के लिए नई रूपरेखा तैयार की। शहर के हर वार्ड मे वेलकम बोर्ड और गेट, सुन्दर रेन शेल्टर, मिट्टी के कटान को रोकने के लिए सडको के किनारे टाईले,  हर वार्ड मे ओपन जीम, दुर्घटना सम्भावित मोड़ पर कनवैकस मिरर,  गौशाला का विस्तार,   इलैक्ट्रिक शवदाह फर्नेस,  परिषद के परिसर मे दुकान और बूथों का निर्माण  और पशुपालन डिस्पेंसरी आदि कार्यो की प्राथमिकता रहेगी। परवाणु के सभी वार्ड का सड़क,  नालीया,  लाइट, सार्वजनिक नल, बैंच लगाने व आदि को ठीक प्रकार से सुचारू रूप से उपयोगी रखना , नगर परिषद निर्धारित करेगा।
नगर परिषद के ठेकेदार निर्धारित समय शाम 3 से 5 बजे तक तय किया , परिषद कार्यालय मे कनिष्ठ अभियन्ता अथवा अन्य कर्मचारी से मिल पाएंगे, ताकि कार्यालय का रूटीन काम निर्विघ्न रूप से चलता रहे। इसके अलावा लाइटों के नये कॉन्टैक्टर को नियुक्त करने के लिए भी अध्यक्षा ने टेन्डर लगाने को कहा, वर्तमान ठेकेदार का एग्रीमेंट निरस्त कर दिया गया। सभी उपरोक्त प्रस्ताव सभी पार्षदो की सहमति से पारित किया गया।
आनन्द म्यूनिसिपल पार्क का एग्रीमेंट का नये दरों मे नवीनीकरण करने के लिए आदेश दिए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा,  पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा,  पार्षद लखविंदर सिंह, चंद्रावति भारति, मोनिशा शर्मा,  डेजी ठाकुर, रंजीत ठाकुर,  कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार और  मनोहर लाल उपस्थित थे।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
Next: बदरीनाथ धाम में गर्भगृह की आरती के सजीव प्रसारण पर तत्काल रोक लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.