Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने इंग्लैंड के फुटबॉल खिलाडिय़ों के साथ नस्ली दुर्व्यवहार की निंदा की
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने इंग्लैंड के फुटबॉल खिलाडिय़ों के साथ नस्ली दुर्व्यवहार की निंदा की

RNS INDIA NEWS 13/07/2021
rns featured image new

लंदन, 13 जुलाई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने यूरो 2020 के फाइनल में इटली के खिलाफ इंग्लैंड टीम की हार के बाद टीम के तीन अश्वेत खिलाडिय़ों के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार की निंदा की है। दरअसल वेम्बले स्टेडियम पर यूरो 2020 के फाइनल में 1-1 के स्कोर पर फुल टाइम की समाप्ति के बाद मैच पेनल्टी शूटआउट तक पहुंच गया था। इसमें इंग्लैंड की तरफ से तीन अश्वेत खिलाड़ी मार्कस रैशफोर्ड, जादोन सांचो और बुकायो साका पेनल्टी शूटआउट में गोल करने से चूक गए थे, जिसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर तीनों खिलाडिय़ों को नस्लीय दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा था।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा,  इंग्लैंड की यह टीम सोशल मीडिया पर नस्लीय दुर्व्यवहार के बजाय हीरो के रूप में प्रशंसा की पात्र है। इस दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार लोगों को खुद पर शर्म आनी चाहिए।
इंग्लैंड फुटबॉल संघ (ईएफए) ने भी इस हरकत की निंदा की है। संघ ने एक बयान में कहा कि वह इस घृणित व्यवहार से स्तब्ध है। वहीं यूरोपीय फुटबॉल के शासकीय निकाय यूईएफए ने भी इस घृणित नस्लवादी दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए कहा,  हम खिलाडिय़ों और फुटबॉल संघ के कड़े संभव दंड के आह्वान के साथ खड़े हैं।
लंदन पुलिस ने भी इस दुर्व्यवहार को अस्वीकार्य करार देते हुए इसकी निंदा की है और कहा है कि वह भड़काऊ और नस्लभेद संबंधी सोशल मीडिया पोस्ट की जांच करेगी।
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की टीम अपने सभी यूरो 2020 मैचों से पहले घुटने टेकते हुए पूरे टूर्नामेंट में नस्लवाद के मुद्दे को उजागर करती रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मैसी ने कोपा अमेरिका जीत को अर्जेंटीना के नागरिकों और माराडोना को किया समर्पित
Next: अगले दो दशक में भारत बनेगा 15 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था : अडानी

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.