Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मानसिक तनाव के चलते युवक ने फांसी लगाई
  • नैनीताल

मानसिक तनाव के चलते युवक ने फांसी लगाई

RNS INDIA NEWS 12/08/2020
rns featured image new

हल्द्वानी। रामनगर में मानसिक तनाव के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वनकर्मियों को गश्त के दौरान युवक का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। मृतक पांच दिन से लापता था। ग्राम ढेला निवासी राजू बहादुर 40 वर्ष पुत्र रामप्रसाद गांव में अपने भाई दलीप बहादुर के साथ रहता था। ग्राम प्रधान मदन मोहन ने कहा राजू बहादुर मानसिक रूप से विक्षिप्त था तथा पांच दिन पूर्व वह घर से बिना बताए लापता हो गया था जिसकी सूचना ढेला पुलिस चौकी को दी गई थी और पुलिस ने उसकी खोजबीन भी शुरू की गई थी। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला ग्राम प्रधान ने बताया कि मंगलवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व ढेला रेंज के वन कर्मचारियों को गश्त के दौरान राजू बहादुर का शव एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। जिसके बाद घटना की जानकारी वनकर्मियों ने मृतक के भाई और पुलिस को दी। मौके पर चौकी इंचार्ज कैलाश जोशी पहुंचे और उन्होंने पेड़ पर लटके शव को नीचे उतारते हुए शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। कैलाश जोशी ने बताया कि मानसिक तनाव के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया कि कुछ साल पहले उसकी पत्नी उसे छोडक़र चली गयी थी। उसके कोई संतान नहीं थीं। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही वजह का पता चल सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून के म्यूनिसिपल कमिश्नर और डीएम को अवमानना नोटिस
Next: भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला का जन्मदिन मनाया गया

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.