Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • ग्राम प्रधानों ने की विकास भवन में संचालित सभी दफ्तरों में तालाबंदी
  • रुद्रप्रयाग

ग्राम प्रधानों ने की विकास भवन में संचालित सभी दफ्तरों में तालाबंदी

RNS INDIA NEWS 12/07/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले भर के ग्राम प्रधानों का आंदोलन जारी है। सोमवार को तीनों ब्लॉकों से आए ग्राम प्रधानों ने विकास भवन में संचालित सभी दफ्तरों में तालाबंदी की। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी। इस दौरान जनपद प्रधान संगठन के बैनर तले एक दिवसीय धरना भी दिया गया। सोमवार को सुबह 10 बजे प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भंडारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों ने विकास भवन कार्यालय में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए प्रधान सभी दफ्तरों में पहुंचे और यहां तालाबंदी की। सभी कर्मचारियों को विकास भवन परिसर में लाने के बाद उन्होंने मुख्य गेट पर भी तालाबंदी की। कहा कि सरकार ग्राम प्रधानों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है जिसे किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि कोरोनाकाल में लॉकडाउन में शहरों से गांवों में लौटे प्रवासियों की निगरानी सहित क्वारंटाइन सेंटरों की देखरेख, साफ-सफाई, दवा छिडक़ाव के कार्य किए गए, किंतु कोरोना वैक्सीनेशन में उन्हें कोई प्राथमिकता नहीं दी गई। सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत से सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) को प्रतिमाह ढाई हजार रुपये दिए जा रहे हैं, जो औचित्यहीन है। उन्होंने 12 सूत्री मांगों पर त्वरित कार्रवाई न होने पर प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भंडारी, महामंत्री विकास नौटियाल, विजयपाल सिंह राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित प्रदाली, दलीब राणा, उपाध्यक्ष सुनील बुटोला, सुखवीर लाल, सुनीता रावत, देवेश्वरी देवी, संगीता देवी, रूकमणी देवी, जगतपाल सिंह, जीतराम, धीरेंद्र सिंह, ज्योति, सुभाष रावत, उप सचिव विनोद, संदीप पुष्पवाण योगेंद्र सिंह नेगी बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में प्रधान मौजूद थे।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनियंत्रित यूटिलिटी वाहन की चपेट में आने से नाबालिग लड़की की मौत, चालक की भी मौत
Next: 3 साल से स्वीकृत सडक़ का निर्माण न होने से ग्रामीणों में रोष

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.