Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजि
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजि

RNS INDIA NEWS 12/07/2021
rns featured image new

 

आरएनएस ब्यूरो

सोलन। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने आज जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति तथा जिला स्तरीय सतर्कता समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता की। ज़फ़र इकबाल ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उपलब्ध करवाई जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का निरीक्षण सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगों को उचित गुणवत्ता की खाद्य सामग्री समय पर उपलब्ध हो सके।

 उन्होंने कहा कि जिला की सभी दुकानों में वस्तुओं की मूल्य सूची लगी होनी चाहिए तथा इसके अनुश्रवण के लिए विभाग के अधिकारी समय-समय पर इसका निरीक्षण करते रहें। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित बनाएं कि दुकानदार ग्राहकों से निर्धारित लाभांश से अधिक दाम न वसूल सकें।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है तथा इससे बचाव के लिए आवश्यक है कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि दुकानों पर ग्राहकों के मध्य आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन किया जाए। उन्हांने निर्देश दिए कि मास्क नहीं तो सेवा नहीं (नो मास्क-नो सर्विस) नियम का कड़ाई से पालन किया जाए।
ज़फ़र इकबाल ने कहा कि जिला में विभिन्न गैस एजैंसियों द्वारा वितरित की जा रही रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ढाबों एवं रेस्तरां में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के प्रयोग को रोकने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने खाद्य निरीक्षकों को निर्देश दिए कि सम्बन्धित क्षेत्रों का निरीक्षण व जांच पड़ताल कर सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरान्त ही उचित मूल्य की नई दुकानें खोलने का मामला उच्च स्तर पर प्रेषित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी पात्र लाभार्थियों का शीघ्र चयन किया जाए।
बैठक में अवगत करवाया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जिला में 2 लाख 23 हजार 994 पात्र उपभोक्ताओं का चयन किया गया है। इन्हें उपदान दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। जिला में अक्तूबर 2020 से जून 2021 तक कुल 2090 निरीक्षण कर 2 लाख 95 हजार 412 रुपए की जुर्माना राशि जब्त की गई। इसके अतिरिक्त फल, सब्जी, मीट व चिकन विक्रेताओं से 36820 रुपए की जुर्माना राशि वसूली गई।
जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक नरेन्द्र धीमान ने बैठक में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जिला में इस अवधि में 316 उचित मूल्य की दुकानां के माध्यम से 1,37,869 राशनकार्ड धारकों को उपदान दरों पर 47 करोड़ 69 लाख 88 हजार 425 रुपये की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई गईं।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रोशन जसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा, राज्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम से की बाधित संचार सेवा सुचारू करने की मांग
Next: कृतिका कुल्हारी ने पोषण तालिका का किया विमोचन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.