Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रामगंगा नदी के तेज बहाव में बहे यूपी से घूमने आए पिता-पुत्र, लापता  
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून

रामगंगा नदी के तेज बहाव में बहे यूपी से घूमने आए पिता-पुत्र, लापता  

RNS INDIA NEWS 11/07/2021
rns featured image new

देहरादून। अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक में रामगंगा के तेज बहाव के बीच रविवार को मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से घूमने आए पिता-पुत्र बह गए। नदी में बहे पिता-पुत्र की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। फिलहाल दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सर्च आपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर रामगंगा नदी में कुछ लोग नहा रहे थे, लेकिन इसी बीच रामगंगा नदी का बहाव तेज हो गया। इस कारण वहां नहा रहे लोग नदी में फंस गए। इसमें से कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बचा लिया। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के बैंक कॉलोनी पूनम बिहार निवासी राजेश कुमार पुत्र रामावतार (35) और उनका आठ वर्षीय बेटा कार्तिके नदी के तेज बहाव में बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चे को बचाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन उसके हाथ से रस्सी छूट गई। नदी के बहाव में लापता पिता-पुत्र मुरादाबाद से यहां मरचूना अपनी पत्नी, भाभी और तीन बच्चों संग घूमने पहुंचे थे। थानाध्यक्ष सल्ट धीरेंद्र कुमार पंत कहते हैं कि दोपहर करीब 1 बजे की घटना है। बहने वाले दोनों लोग मुरादाबाद निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि परिवार के साथ यहां नहाने आए थे। दोनों की तलाश जारी है। सर्च ऑपरेशन के लिए सडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। वहीं दूसरी ओर, ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के मस्तराम घाट पर नहाते समय शामली के दो युवक डूब गए। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उनकी काफी तलाश की। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया।  लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक रविवार को तारिक अहमद (23) पुत्र महफूज अहमद, साजेब (22) पुत्र सलीम निवासी कस्बा भवन जिला शामली, यूपी समेत छह युवक ऋषिकेश घूमने आए थे। दोपहर के समय सभी दोस्त लक्ष्मणझूला में मस्तराम घाट पर नहाने के उतर गए। इसी दौरान अचानक तारिक और महफूज गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। अन्य दोस्तों की चीख-पुकार पर जल पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और युवकों को बचाने का लिए गंगा में कूद गए। लेकिन वे पानी के बहाव के साथ पानी गदला होने के कारण आंखों से ओझल गए। एसडीआरएफ की टीम ने युवकों की तलाश में बैराज जलाशय तक सर्च ऑपरेशन भी चलाया। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि थाना पुलिस ने गंगा में बहे युवकों के परिजनों को सूचना दे दी है। सोमवार को उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। उधर, थाना निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि ये सभी युवक शामली में आसपास दुकान चलाते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी बारिश से मकान ध्वस्त, एक बच्चे सहित 3 की मौत
Next: दून पहुंचे केजरीवाल ने कहा ‘दिल्‍ली मॉडल बनाएंगे उत्तराखंड को, देंगे अच्‍छे स्‍कूल और 300 यूनिट मुफ्त की बिजली’

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.