Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • कोरोना से लडऩे के लिए केंद्र सरकार ने झोंक दी पूरी ताकत : निशांत ठाकुर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

कोरोना से लडऩे के लिए केंद्र सरकार ने झोंक दी पूरी ताकत : निशांत ठाकुर

RNS INDIA NEWS 11/07/2021
rns featured image new

– कहा आज भारत ने टीकाकरण में बड़े-बड़े देशों को भी पछाड़ पर बनाया रिकार्ड
आरएनएस

सोलन(बद्दी) : भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एंव युवा भाजपा नेता ठाकुर निशांत सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कोरोना महामारी से देशवासियों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 35 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कम समय में हासिल की गई बड़ी उपलब्धि है।  कोरोना महामारी से देशवासियों को बचाने व राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने पूरी ताकत झोंक रखी है कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी उपाय है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चल रहा है। अब तक देश में 35 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं भारत दुनिया में सर्वाधिक टीकाकरण करने वाला पहला देश बना है जिसमें बहुत कम समय में यह उपलब्धि हासिल की है।

निशांत  ठाकुर ने कहा कि आज दुनिया की तमाम बड़ी आर्थिक महाशक्तियां  और बड़े स्वास्थ्य सुविधाओं वाले देश भी टीकाकरण के मामले में भारत से बहुत पीछे छूट गए हैं। वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में जीएसटी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जुलाई 2017 को 17 स्थानीय टैक्स खत्म कर देशभर में जीएसटी लागू कर दिया गया था। भारत जैसे बड़े और विविधता वाले देश में बड़े पैमाने पर किया जाने वाला कोई भी सुधार चुनौती पूर्ण हो सकता है। पिछले 4 वर्ष में करदाताओं का आधार 66.25 लाख से 1.28 करोड़ हो गया है जो एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस हमेशा की तरह अपनी ओछी राजनीति से बाज नहीं आ रही है।कांग्रेसी शासित प्रदेशों में वैक्सीन की बर्बादी टीके के हेरफेर के कई मामलों ने महामारी से लडऩे  की इनकी गंभीरता  की पोल खोल दी है। कांग्रेस के इतिहास के पन्नों को पलट कर देखा जाए अंत में निष्कर्ष यही निकलेगा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्यायवाची शब्द है। निशांत ठाकुर ने कहा कि आज डबल इंजन वाली सरकार के सुदृढ़ इरादों के चलते प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। प्रदेश में जहां सफलतापूर्वक टीकाकरण अभियान चलाया गया है वहीं विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियां भाजपा को दोबारा सत्ता पर काबिज करेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लायंस क्लब समाज सेवा के लिए वचनबद्ध
Next: देवप्रयाग में व्यापारी और पालिका आमने-सामने

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.