Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग में व्यापारी और पालिका आमने-सामने
  • टिहरी

देवप्रयाग में व्यापारी और पालिका आमने-सामने

RNS INDIA NEWS 11/07/2021
rns featured image new

नई टिहरी। बीते मई माह में शांता नदी में आए सैलाब से प्रभावित लोगों को दो माह बाद भी सरकार की ओर से कोई राहत नहीं मिल पाई है। प्रभावितों को सहायता मिलनी तो दूर, उलटे नगरपालिका ने क्षतिग्रस्त दुकानों के शटर बदलने पर उसका भुगतान को लेकर नोटिस पीडि़त दुकानदारों को थमा दिये हैं। इसके चलते नगरपालिका व पीडि़त दुकानदार आमने सामने हो गए हैं। बीती 11 मई को बादल फटने से देवप्रयाग नगर से होकर जाने वाली शांता नदी उफान पर आ गयी थी। जिससे यहां आईटीआई के तीन मंजिला भवन सहित करीब दस दुकाने पूरी तरह जमींदोज हो गयी थी। मामला गृह मंत्री अमित शाह के संज्ञान में आने के बाद तत्कालीन सीएम तीरथ सिह रावत ने अगले ही दिन देवप्रयाग का दौरा कर पीडि़तों को तत्काल सहायता देने के निर्देश शासन-प्रशासन को दिए। इसी क्रम में एडीएम ने नगर पालिका को अपनी क्षतिग्रस्त दुकानों की मरम्मत कर शटर बदलने के आदेश जारी किए। पालिका ने शटर तो बदल दिये मगर उसमे हुए खर्च की वसूली का नोटिस भी पीडि़त दुकानदार को दे दिया। पीडि़त दुकानदार हरीकृष्ण भट्ट के अनुसार पालिका ने अपनी ही दुकानों के शटर बदले और बतौर किरायेदार उन्हें 57 हजार का बिल भी थमा दिया। यही नहीं दुकान का दो माह का किराया भी भरने को कहा गया। आपदा की मार से रोजगार खो चुके दुकानदार पालिका के इस रवैये से काफी रोष में हैं। उनके अनुसार सहायता देने के बजाय उनका और उत्पीडऩ किया जा रहा है। ऐसे स्थिति में वह कोर्ट की शरण में जाने को मजबूर होंगे। प्रदेश में इन दो माह में मुखिया तक बदल गया, मगर देवप्रयाग के आपदा पीडि़तों को सहायता मिलने का इंतजान अभी भी बना हुआ हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना से लडऩे के लिए केंद्र सरकार ने झोंक दी पूरी ताकत : निशांत ठाकुर
Next: डिप्लोमा प्रशिक्षित बेरोजगारों ने मांगी नौकरी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.