Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कैबिनेट मंत्री से की प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती शुरू करने की मांग
  • हरिद्वार

कैबिनेट मंत्री से की प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती शुरू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 09/07/2021
rns featured image new

रुडकी। बीएड टीईटी प्रथम प्रशिक्षित महासंघ ने कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि 31 मार्च 2021 तक सरकारी स्कूलों में रिक्त प्राथमिक शिक्षकों के पद पर तुरंत भर्ती शुरू की जाए। मंत्री ने इस बाबत सीएम तथा शिक्षा मंत्री से बात करने का भरोसा दिया है। महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद चौधरी के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने पथरी पहुंचकर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताया कि राजकीय प्राथमिक स्कूलों में पुराने अध्यापकों के सेवानिवृत्त होने या पदोन्नति पाकर उच्च प्राथमिक स्कूलों में चले जाने के कारण प्राथमिक शिक्षकों के करीब डेढ़ हजार पद रिक्त पड़े हुए हैं। इन पर भर्ती नहीं होने के कारण बीएड टीईटी प्रशिक्षित युवाओं का रोजगार पाने का सपना पूरा नहीं हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पिछले पांच साल से सरकार एक भी भर्ती नहीं कर पाई है। इसमें अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। सरकार हस्तक्षेप कर हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई जल्दी से जल्दी पूरा कराए। इसके बाद हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल जनपद में प्राथमिक शिक्षकों के सभी रिक्त पदों पर सामान्य भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाए। मंत्री ने भरोसा दिया कि वे खुद मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मिलकर उनकी बात रखेंगे और इसका समाधान कराएंगे। प्रतिनिधिमंडल में सह सचिव गौरव कश्यप, कार्यकारिणी सदस्य पवन सैनी, संजय कुमार, आशीष कुमार, अंकुर आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला महिला का शव
Next: घर में घुसकर मारपीट और लूट का आरोप, महिला समेत तीन पर केस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.