Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/04/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  पुलिस ने एक विवाहिता की मौत के मामले में पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक जहांगीर अली को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस और मृतक विवाहिता के परिजनों को फिल्हाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। गंगनहर कोतवाली को भिस्तीपुर थाना झबरेड़ा निवासी कुलदीप ने तहरीर देकर बताया कि बहन राखी का विवाह 11 मार्च 2012 को अजीत कुमार पुत्र अमरपाल निवासी शिवपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर के साथ किया था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बहन को ससुराल पक्ष दहेज के लिए काफी परेशान करने लगा था। जिसके बाद परिवार के लोगों ने बहन के ससुराल पक्ष की मांगें थोड़ी-थोड़ी कर पूरी कर दी थी। लेकिन उसके बावजूद ससुराल पक्ष ने बहन का उत्पीड़न बंद नहीं किया था। मनमुटाव होने पर बहन को परिवार के लोग घर भी ले आए थे। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर बहन को फिर ससुराल भेज दिया गया था। ससुराल पक्ष की शिकायत थाना झबरेड़ा में भी की गई थी। जहां पुलिस ने भी ससुराल पक्ष को फटकार लगाकर आइंदा से बहन को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी थी। आरोप है कि सोमवार को बहन की गला घोटकर सेक्टर रोड गणेशपुर के कमरे में हत्या कर दी गई। हालांकि ससुराल पक्ष से पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम हाउस और गंगनहर कोतवाली में भी विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने की आशंका जताई थी। इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि पति अजीत कुमार पुत्र अमरपाल, सास रेखा पत्नी अमरपाल, ससुर अमरपाल पुत्र नर सिंह और देवर अभिषेक पुत्र अमरपाल निवासी शिवपुर देवबंद जिला सहारनपुर के खिलाफ हत्या और षडयंत्र रचने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विवाहिता की मौत किन परिस्थिति में हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पता चल पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बालिका का अपहरण कर किया दुराचार
Next: बच्चे की मौत के मामले में वाहन चालक पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.