Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • आइटीआई कर्मचारी संघ का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन जारी
  • नैनीताल

आइटीआई कर्मचारी संघ का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन जारी

RNS INDIA NEWS 08/07/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आइटीआई कर्मचारी संघ का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदेशव्यापी आंदोलन के चौथे दिन गुरुवार को संघ से जुड़े आइटीआई कर्मियों ने बांह में काली पट्टी बांधकर सोशल मीडिया और संस्थानों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी न हुईं तो 12 जुलाई से उग्र आंदोलन किया जाएगा। पदोन्नति प्रकरण, कार्यदेशक सेवा नियमावली, विभागीय ढांचा, निदेशालय की कार्यप्रणाली में सुधार और पदनाम परिवर्तन की मुख्य मांगों को लेकर आइटीआई कर्मचारी संघ उत्तराखंड ने पांच जुलाई से आंदोलन शुरू कर दिया था। चेतावनी दी गई थी कि यदि कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए मांगें न मानी गईं तो प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा संबंधी कार्यों में विभाग का जरा भी सहयोग नहीं किया जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जोशी ने कहा कि विभाग व शासन को मांगों पर कार्रवाई के लिए 12 जुलाई तक का समय दिया गया है। इस तिथि तक बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जाएगा। विरोध जताने वालों में प्रदेश महामंत्री पंकज सनवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष पीके जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी उनियाल, प्रचार मंत्री मोहित चौहान, मेजर सिंह पुंडीर, हरि प्रसाद सेमवाल, किशन सिंह जड़ौत, रमेश चमोली आदि शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सात पिस्टल और एक तमंचे के साथ दो युवक गिरफ्तार
Next: पानी की आपूर्ति सही तरीके से न होने का मुद्दा गरमाया

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.