Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सात पिस्टल और एक तमंचे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • नैनीताल

सात पिस्टल और एक तमंचे के साथ दो युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/07/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। लालकुआं पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार रात दो युवकों को सात पिस्टल और एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कासगंज यूपी के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। जिस वाहन में हथियार तस्कर आ रहे थे, उसे भी पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस आरोपियों की हिस्ट्री खंगालने में जुट गई है। गुरुवार को कोतवाली स्थित बहुद्देश्यीय भवन में एसपी क्राइम एवं यातायात देवेंद्र पींचा ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर पुराना चेकपोस्ट सुभाषनगर लालकुआं बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस बीच किच्छा की ओर से आ रही टाटा सूमो संख्या डीएल 3 सीएसी 8442 को चेकिंग के लिए रोका गया। मुखबिर ने भी इशारा किया कि यह वही वाहन है, जिसमें हथियारों की तस्करी हो रही है। इस पर पुलिस ने तत्काल वाहन को घेरकर चालक समेत दूसरे युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम संजीव कुमार यादव उर्फ संजू (28) पुत्र मुनेन्द्र सिंह यादव निवासी औरंगाबाद पटियाली जिला कासगंज उत्तर प्रदेश और सुरजीत (22) पुत्र बुद्धपाल सिंह निवासी बरईपुर पटियाली जिला कासगंज उत्तर प्रदेश बताया। तलाशी में संजीव के पास से 1 तमंचा, 2 जिंदा कारतूस और गाड़ी से पुलिस को 7 अवैध देसी पिस्टल बरामद हुईं। इस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि वे हथियार हल्द्वानी में अमित नामक युवक को बेचने जा रहे थे। इन हथियारों को बरेली के भरगेन से खरीदकर लाए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शूलिनी विश्वविद्यालय ने वीरभद्र सिंह के निधन पर जताया शोक
Next: आइटीआई कर्मचारी संघ का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन जारी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.