Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पुष्कर धामी सरकार में मंत्रिमण्डल को दिए गए पोर्टफोलियो, यहाँ देखें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पुष्कर धामी सरकार में मंत्रिमण्डल को दिए गए पोर्टफोलियो, यहाँ देखें

RNS INDIA NEWS 06/07/2021
rns featured image new

देहरादून। तेजी से फैसले लेने का सिलसिला जारी रखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। सीएम अपने पास केवल 15 विभाग ही रखे हैं। बाकी ज्यादातर महत्वपूर्ण विभाग मंत्रियों का बांट दिए हैं। भाजपा सरकार के पांचवे साल में जाकर राज्य को डॉ. धन सिंह रावत के रूप में पृथक स्वास्थ्य मंत्री भी मिल गया है। अब तक यह विभाग सीएम के पास ही रहता था। मुख्यसचिव डॉ. एसएस संधू ने मंगलवार दोपहर विभागीय कामकाज का आदेश जारी किया। तीरथ सरकार में सीएम के पास 20 विभाग थे, जबकि वर्तमान सीएम ने अपने पास केवल पंद्रह विभाग ही रखे हैं। सभी महत्वपूर्ण विभाग कैबिनेट के सीनियर मंत्रियों के बीच बांट दिए हैं। कैबिनेट में अब सीएम के बाद काबीना मंत्री सतपाल महाराज ही सबसे ज्यादा विभाग वाले मंत्री हैं। महाराज के पास सिंचाई, लोनिवि, पर्यटन समेत आठ विभाग हैं। जबकि विभागीय संख्या के लिहाज हरक सिंह रावत और सुबोध उनियाल सात-सात विभाग देखेंगे। यशपाल आर्य और अरविंद पांडे को छह-छह और बंशीधर भगत व डॉ. धन सिंह रावत को पांच-पांच विभाग दिए गए हैं। बिशन सिंह चुफाल, रेखा आर्य,गणेश जोशी और स्वामी यतीश्वरानंद को चार-चार विभाग मिले हैं।

विभागों का बँटवारा:
सीएम पुष्कर सिंह धामी – 15 विभाग
मंत्रीपरिषद, कार्मिक, सतर्कता-सुराज-भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, गृह, राजसंपत्ति, राजस्व, न्याय, सूचना, तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्डयन, वित्त, नियोजन, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, औद्योगिक विकास(खनन)

सतपाल महाराज – 8 विभाग
सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व, लोनिवि

हरक सिंह रावत – 7 विभाग
वन, पर्यावरण संरक्षण, श्रम, कौशल विकास-सेवायोजन, आयुष, आयुष शिक्षा, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा

बंशीधर भगत – 5 विभाग
विधायी एवं संसदीय कार्य, खाद्य नागरिक आपूर्ति, शहरी विकास, आवास, सूचना प्रौद्योगिकी

यशपाल आर्य – 6 विभाग
परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन, आबकारी,

बिशन सिंह चुफाल – 4 विभाग
पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण, जनगणना

सुबोध उनियाल – 7 विभाग
कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी

अरविंद पांडेय – 6 विभाग
विद्यालयी शिक्षा-बेसिक व माध्यमिक, खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज, संस्कृत शिक्षा

गणेश जोशी – 4 विभाग
सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु-सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग

डॉ० धन सिंह रावत – 5 विभाग
सहकारिता, प्रोटोकाल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिजनों ने नाबालिग को हरियाणा में बेचा, जबरन शादी कराई
Next: वीडियो दिखाने के बहाने छात्रा से दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.