Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • परिजनों ने नाबालिग को हरियाणा में बेचा, जबरन शादी कराई
  • ऊधम सिंह नगर

परिजनों ने नाबालिग को हरियाणा में बेचा, जबरन शादी कराई

RNS INDIA NEWS 06/07/2021
rns featured image new

किशोरी की मां, मौसी-मौसा गिरफ्तार
किशोरी से शादी करने का आरोपी युवक और उसके परिजन फरार

काशीपुर। क्षेत्र में एक नाबालिग को हरियाणा में बेचने और एक युवक से जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि हरियाणा से मौका पाकर भागी किशोरी ने खुद काशीपुर पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद कार्रवाई करते हुये पुलिस ने किशोरी की मां, मौसी-मौसा को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी से शादी करने का आरोपी युवक और उसके परिजन फरार हो गये। सहायक पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने मंगलवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात 112 नंबर पर कुंडा थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने कॉल की। उसने बताया कि उसकी उम्र 17 साल है, लेकिन उसकी मां ने मौसी और मौसा से मिलकर कुछ दिन पहले उसे हरियाणा के एक आदमी को बेच दिया। बताया कि उसे हरियाणा ले जाने के बाद एक युवक से जबरन शादी करा दी गयी। किशोरी का कहना था कि वह किसी तरह मौका पाकर युवक के घर से भागकर काशीपुर लौटी है। आरोप लगाया कि यहां मां और अन्य परिजन उसे जबरन हरियाणा वापस भेजना चाहते हैं। किशोरी का कहना था कि परिजनों ने हरियाणा निवासी युवक और उसके परिजनों को भी बुला लिया है। सहायक पुलिस अधीक्षक कोंडे ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और किशोरी के बताये पते पर दबिश दी। मौके से किशोरी की मां चरनजीत कौर, मौसा पाल सिंह उर्फ पाला और मौसी रजनी कौर दोनों निवासी नागलमुंदी, ढैणा, रेवाड़ी (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि किशोरी से शादी करने वाला टोनी पुत्र महेंद्र सिंह निवासी रेवाड़ी मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि किशोरी से पूछताछ के बाद गिरफ्तार और फरार आरोपियों समेत कालू, संजय पुत्र कालू, शालू पत्नी संजय तीनों निवासी नागलमुंदी, ढैणा, रेवाड़ी (हरियाणा) और शादी कराने वाले पंडित पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किशोरी पुलिस सुरक्षा में है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति और विकास कार्यों के सर्वेक्षण के लिए प्रभारी मंत्री नियुक्त
Next: पुष्कर धामी सरकार में मंत्रिमण्डल को दिए गए पोर्टफोलियो, यहाँ देखें

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.