Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उच्च शिक्षा विभाग ने इन पदों पर भर्ती के लिए भेजा प्रस्ताव…..
  • देहरादून

उच्च शिक्षा विभाग ने इन पदों पर भर्ती के लिए भेजा प्रस्ताव…..

RNS INDIA NEWS 02/07/2021
rns featured image new

उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर

देहरादून। उच्च शिक्षा में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के एक हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती की कसरत तेज हो गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने 455 शिक्षकों, 25 पुस्तकालयाध्यक्ष पदों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग और समूह-ग के 214 पदों पर भर्ती को राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा धन सिंह रावत ने बीते माह जून में सरकारी डिग्री कालेजों में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर तुरंत भर्ती की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए थे। सरकारी डिग्री कालेजों में शिक्षकों के 455, पुस्तकालयाध्यक्ष के 25 और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के 214 पद रिक्त हैं। इन पदों पर उच्च शिक्षा निदेशक को भर्ती के लिए संबंधित आयोगों को भर्ती अधियाचन भेजने के निर्देश दिए गए थे। विभाग ने ये अधियाचन भेज दिए हैं। अब राज्य लोक सेवा आयोग और राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करनी है। इसीतरह राज्य विश्वविद्यालयों को रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने की विभागीय मंत्री की हिदायत ने असर दिखाना प्रारंभ कर दिया है। विश्वविद्यालय इस कसरत में जुट गए हैं। राज्य विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के 206 और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के 188 पद रिक्त हैं। इनमें दून विश्वविद्यालय ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि अन्य विश्वविद्यालय भी कुछ दिनों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रारंभ करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में 1088 रिक्त पदों पर बेरोजगारों की भर्ती का रास्ता तकरीबन साफ हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में टीईटी की 7 सालों की बाध्यता खत्म, आजीवन मान्य होगा प्रमाण पत्र
Next: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा स्थगित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.