Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • फीस मांफी की मांग को लेकर अभिभावकों ने किया कलक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

फीस मांफी की मांग को लेकर अभिभावकों ने किया कलक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/08/2020
04 (6)

रुद्रपुर। कोविड-19 महामारी में स्कूल फीस माफ करने की मांग को लेकर अभिभावकों ने कलक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और स्कूल नहीं, तो फीस नहीं के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। उनका कहना था कि को रोना काल में जहां कारोबार ठप पड़े हुए। इसकी वजह से अभिभावकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में प्रदेश सरकार को भी अभिभावकों की भावनाओं व मजदूरी को देखते हुए स्कूल प्रबंधकों से फीस मांफी का आदेश जारी करना चाहिए। उन्होंने आगाह किया कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया,तो अभिभावक संघर्ष समिति का गठन कर आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को कांग्रेस नेता सीपी शर्मा, सिख संगठन के तजिंदर सिंह विर्क, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित दर्जनों अभिभावक कलक्ट्रेट पहुंचे और स्कूल नहीं, तो फीस नहीं के नारे लगाते हुए सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। महामारी के चलते 22 मार्च से निरंतर लॉकडाउन होने से चार माह से शिक्षण संस्थाएं बंद हैं। बच्चों को ऑनलाइन पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है। कोरोना लॉकडाउन ने दैनिक कार्य, व्यवसाय सहित सारे कारोबार को प्रभावित कर दिया है। परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है। दैनिक व मासिक आय समाप्त हो गई है। इसकी वजह से अभिभावक आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। वहीं इस संकट की घड़ी में लोग एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। मगर कई प्राइवेट स्कूल अभिभावकों को मैसेज भेजकर चार माह की फीस देने का दवाब बना रहे हैं। इससे अभिभावक मानसिक तनाव से गुजर र हा है। इसके लिए प्रदेश सरकार को ठोस कदम उठाते हुए प्रदेश के स्कूल प्रबंधकों को फीस माफी का आदेश पारित करना चाहिए। साथ ही जबरन फीस लेने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करनी की पहल होनी चहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने फीस माफी पर स्थिति साफ नहीं की, तो अभिभावक संगठित होकर संघर्ष समिति बनाकर आंदोलन करेगे। इस मौके पर पार्षद प्रमोद शर्मा, विकास शर्मा, हिमांशु शुक्ला, विराट आर्या, सर्वजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, करन खालसा, अमन सिंह, गुरप्रीत सिंह, लविंदर सिंह, अभिनव गुप्ता, सुशील चौहान आदि मौजूद रहे।
फीस माफी के समर्थन में उतरे तेरह संगठन
रुद्रपुर। फीस माफी के मुद्दों को लेकर तेरह संगठन समर्थन करते हुए लामबंद हो गए है। इसमें जिला बार एसोसिएशन, तराई किसान संगठन, किसान संघ, सिख संगठन यूपी-उत्तराखंड, गुरुनानक चैरिटेबल ट्रस्ट, बंगाली एकता मंच, ग्रीन एनवायरमेट, गोरक्षा दल, छात्र संघ, देवभूमि व्यापार मंडल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सहित छात्र संघ एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्षों ने समर्थन कर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोई पहल नहीं की, तो सभी संगठनों सहित अभिभावकों की संघर्ष समिति बनाकर आंदोलन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Next: मोदी ने की आप्टिकल फाइबर केबल परियोजना की शुरूआत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.