Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • चीन को प्रभावित करने वाले देशों को करारा जवाब दिया जाएगा : शी जिनपिंग
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन को प्रभावित करने वाले देशों को करारा जवाब दिया जाएगा : शी जिनपिंग

RNS INDIA NEWS 02/07/2021
rns featured image new

बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि विदेशी शक्तियां चीन को धमकाने या प्रभावित करने का प्रयास करती हैं तो उन्हें पलटकर करारा जवाब दिया जाएगा। राष्ट्रपति शिनपिंग ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में जोशीला भाषण देते हुए यह बात कही। श्री जिनपिंग ने आगे कहा कि चीन किसी भी देश को अपने बारे में किसी भी तरह के पवित्र उपदेश की अनुमति नहीं देगा। इसे व्यापक तौर पर अमेरिका के लिए माना जा रहा है।
उन्होंने यह बयान ऐसे समय दिया है जब चीन को कथित मानवाधिकारों के हनन और हांगकांग में इसकी कार्रवाई, विशेष रूप से लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं के खिलाफ उठाए गए कदमों की व्यापक आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हाल के दिनों में व्यापार, जासूसी और कोरोना महामारी को लेकर अमेरिका और चीन के बीच संबंधों में जोरदार गिरावट आई है।
ताइवान का मसला भी दोनों देशों के बीच तनाव का एक प्रमुख कारण है, जहां ताइवान खुद को अमेरिकी समर्थित एक संप्रभु राज्य के रूप में देखता है, जबकि चीन इसे अपने एक अलग प्रांत के रूप में देखता है। अमेरिकी कानूनों के अनुसार यदि चीन इस द्वीप को वापस लेने के लिए बल प्रयोग करता है तो अमेरिका को ताइवान को उसकी रक्षा के लिए साधन प्रदान करने की जरूरत है।
श्री जिनपिंग ने कहा कि चीन ताइवान को अपनी मुख्य भूमि के साथ जोड़े रखने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता रखता है। उन्होंने कहा कि किसी को भी हमारी क्षमता को लेकर मुगालते में नहीं रहना चाहिए और चीनी लोग अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अस्मिता की रक्षा करने में समर्थ हैं। आज सुबह इस शताब्दी समारोह कार्यक्रम में सैन्य जेट फ्लाई-पास्ट और तोपों की सलामी का आयोजन हुआ तथा देशभक्ति के गीत बजाए गए। यह कार्यक्रम बीजिंग के तियानमेन स्क्वायर में आयोजित किया गया जहां लोगों की जोरदार भीड़ थी और अधिकतर लोग बिना मास्क लगाए हुए आये थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड द्वारा एसबी एनर्जी होल्डिंग लिमिटेड के अधिग्रहण को मिली मंजूरी
Next: संर्पदंश से 14 वर्षीय बालिका की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.