Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कब और कहाँ से उपचुनाव लड़ेंगे सीएम तीरथ?
  • देहरादून

कब और कहाँ से उपचुनाव लड़ेंगे सीएम तीरथ?

RNS INDIA NEWS 01/07/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दो दिन से दिल्ली में हैं। बुधवार को भाजपा हाईकमान ने अचानक उन्हें बुधवार को दिल्ली बुलाया था। इस दौरान बुधवार को तय कार्यक्रम को सीएम तीरथ ने रद कर दिया था। इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में बुधवार को सीएम तीरथ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गुरुवार को सीएम तीरथ ने अपने उपचुनाव पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के फैसले की अटकलों पर विराम दे दिया। आपको बता दें कि नैनीताल में भाजपा की राज्य इकाई के तीन दिवसीय विचार-विमर्श सत्र के समापन के तुरंत बाद पार्टी हाईकमान ने उपचुनाव की रणनीति पर विचार करने के लिए दिल्ली बुला लिया था। तब से अटकलें लगाई जा रही हैं कि केन्द्रीय नेतृत्व उपचुनाव पर अंतिम निर्णय लेगा। तीरथ सिंह रावत सीएम चुने जाने से पहले पौड़ी से वह संसद सदस्य थे। तीरथ सिंह रावत के अचानक दिल्ली बुलाए जाने को लेकर उत्तराखंड के भाजपा नेताओं ने चुप्पी साधे रखी। दावा किया जा रहा है कि सीएम तीरथ को 2022 विधानसभा चुनाव से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया है। हालांकि पार्टी के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि केन्द्रीय नेताओं नड्डा और अमित शाह से मिलने के बाद वह चुनाव आयोग का दौरा करके उपचुनाव के लिए आवश्यक कदमों का पालन कर सकते हैं। उत्तराखंड विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव होना है। बताया जा रहा है सीएम तीरथ सिंह रावत गंगोत्री सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि फिलहाल चुनाव आयोग की उपचुनाव पर रोक लगी है।
नियमों के मुताबिक मुख्यमंत्री को 10 सितंबर से पहले चुनकर आना है। नियम के अनुसार उपचुनाव की अधिसचूना पांच अगस्त से पहले की जानी है। हालांकि उत्तराखंड में भाजपा नेताओं ने यह कहकर अटकलों को शांत करने की कोशिश की कि सीएम 2022 के विधानसभा चुनावों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए गए थे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि अगेल विधानसभा चुनाव के साथ ऐसे कई मुद्दे होने चाहिए जिन पर चर्चा करने की जरूरत है। जहां तक अटकलों का सवाल है वे हमेशा किसी भी राजनीतिक व्यक्तित्व के आसपास होते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेवा ही संगठन के तहत विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने ग्रामसभा अथरबनी पांडेखोला में सुनी जनसमस्याएं, किया वृक्षारोपण
Next: अवैध प्लाटिंग मामले में उत्तराखंड सरकार और एमडीडीए से 3 सप्ताह में जवाब तलब

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.