Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • झाड़ियों में मिला 2 माह का मृत भ्रूण
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

झाड़ियों में मिला 2 माह का मृत भ्रूण

RNS INDIA NEWS 30/06/2021
rns featured image new

सोलन(बद्दी): देवभूमि में एक बार फिर मानवता और रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत सीएचसी बद्दी के निर्माणाधीन भवन के समीप झाडिय़ों में 2 माह का एक मृत भ्रूण मिला है। बुधवार सुबह डयूटी पर जाने वाले एक कामगार ने झाडिय़ों में कपड़े में लिपटे मृत भ्रूण के पड़े होने की सूचना सीएचसी बद्दी के मेडिकल ऑफिसर अनिल अरोड़ा को दी। जिसके बाद डा. अनिल अरोड़ा ने मामले की सूचना बद्दी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बद्दी पुलिस की टीम ने झाडिय़ों से मृत भू्रण को निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 318 के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरदीप सिंह पुत्र श्याम लाल निवासी किशनपुरा ने दर्ज ब्यान में बताया कि वह बीके भागला कंपनी में बतौर सुपरवाईजर कार्यरत है। यह कंपनी सीएचसी बद्दी के नये भवन का निर्माण कर रही है। बुधवार सुबह करीबन 8 बजे जब गुरदीप सिंह डयूटी पर पहुंचा तो कुछ लोगों ने बताया कि झाडिय़ों में कपड़े में लिपटा कुछ पड़ा है। जब इसने करीब जाकर देखा तो कपड़े में लगभग दो माह का भ्रूण पड़ा था जो कि मृत था। जिस पर गुरदीप ने इसकी सूचना सीएचसी बद्दी के मेडिकल ऑफीसर डा. अनिल अरोड़ा को दी। डा. अनिल अरोड़ा ने जाकर मौके पर देखा और तुरंत इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बद्दी पुलिस की टीम ने झाडिय़ां में से कपड़े में लिपटे मृत भ्रूण को बाहर निकाला और कब्जे में लिया। हालांकि यह पुष्टि नहीं हुई है कि मृत भ्रूण लड़का है या लड़की।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृत भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के ब्यान कलमबद्ध करके आईपीसी की धारा 318 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि किस ने इस भ्रूण को यहां झाडिय़ों में फेंका। पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि किस अस्पताल में महिला या युवती  द्वारा अर्बोशन करवाया गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा युवा मोर्चा की बैठक सम्पन्न
Next: राशिफल 1 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.