Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चार धाम यात्रा को लेकर तीरथ सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
  • देहरादून

चार धाम यात्रा को लेकर तीरथ सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

RNS INDIA NEWS 30/06/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड सरकार और हाईकोर्ट के बीच चार धाम यात्रा को शुरू कराने की कशमकश अभी जारी है। राज्य सरकार की योजना थी कि 1 जुलाई से 3 जिलों के लिए चार धाम यात्रा को शुरू कर दिया जाए लेकिन नैनीताल हाई कोर्ट राज्य सरकार की तैयारियों से संतुष्ट नहीं थी लिहाजा हाई कोर्ट ने सरकार के अब से पूर्व लिए गए उन सभी आदेशों को रद्द कर दिया जिनमें चार धाम यात्रा खोलने का निर्णय लिया गया था। इधर राज्य सरकार भी इस मुद्दे पर हार मानने को तैयार नहीं है और अब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होगी या नहीं इस पर सरकार भले ही अपने फैसले ले रही है लेकिन फैसलों का अनुपालन कराने में कानूनी अड़चन भी सामने आ रही हैं। हाई कोर्ट द्वारा तीन बार चार धाम यात्रा पर रोक लगाने के आदेशों के बाद अब राज्य सरकार सीधे उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाने जा रही है। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट मैं इस मामले की सुनवाई के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। राज्य सरकार की तैयारियों के अनुरूप चार धाम यात्रा को शुरू करने में महज 24 घंटे भी नहीं रह गए हैं सुप्रीम कोर्ट जाने के बावजूद 1 जुलाई से यात्रा शुरू हो पाएगी इसकी संभावनाएं बेहद कम है। लगभग 1 महीने से राज्य सरकार चार धाम यात्रा को सीमित तौर पर शुरू करने की कोशिश कर रही है और इसके लिए तीन बार निर्णय लिया जा चुका है किंतु उत्तराखंड हाई कोर्ट राज्य सरकार की तैयारियों को अभी पूर्ण नहीं मानती और कई बार इस मसले पर सरकार को फटकार भी लगा चुकी है। अब देखना यह है की राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलती है या नहीं या फिर अभी चार धाम यात्रा के दर्शनों के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करे यूको आरसेटी : कृतिका कुल्हारी
Next: सोलन जिला की 3985 करोड़ रुपए की वार्षिक ऋण योजना का विमोचन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.