Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नेपाली फार्म टोल प्लाजा के विरोध में आंदोलन जारी
  • देहरादून

नेपाली फार्म टोल प्लाजा के विरोध में आंदोलन जारी

RNS INDIA NEWS 30/06/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। नेपाली फार्म में टोल प्लाजा के विराध में चल रहा आंदोलन खत्म होता नजर नहीं आ रहा। सर्वदलीय समिति टोल प्लाजा को निरस्त करने के लिखित आदेश जारी जारी करने की मांग को लेकर आंदोलनरत है। मंगलवार को किसान कांग्रेस ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। मंगलवार को नेपाली फार्म पर सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना 30वें दिन और अनशन 8वें दिन जारी रहा। आठवें दिन समिति अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, संरक्षक भगवती प्रसाद सेमवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्यामपुर के अध्यक्ष देवेंद्र रावत, राजेंद्र गैरोला, विजयपाल पवार, केदार सिंह रावत, सुरेश नेगी, नीरज चौहान क्रमिक अनशन पर बैठे। मंगलवार को किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने सहयोगियों संग धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों व आम जनता को परेशान करने में लगी है। जबरन ग्रामीण क्षेत्रों में टोल प्लाजा बनाकर शोषण किया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि राज्य सरकार लगातार जन भावनाओं के विरुद्ध काम कर रही है। टोल प्लाजा निरस्तीकरण की घोषणा के बावजूद शासनादेश जारी नहीं किया जा रहा है। धरना देने वालों में दिनेश चौधरी, इंदरजीत सिंह, मधु थापा, अभिनव मलिक, भगवती प्रसाद सेमवाल, शोभा भट्ट, सरोजिनी थपलियाल, मुनेंद्र रयाल, दीपक नेगी, आशा सिंह चौहान, चंद्र मोहन भट्ट, लालमणि रतूड़ी, गब्बर कैंतूरा, कुसुम लता आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुर्लभ प्रजाति का कछुआ बना लोगों के आकर्षण का केंद्र
Next: शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.