Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश में ब्लैक फंगस के 40 हजार से ज्यादा मामले, 3,129 लोगों की मौत
  • राष्ट्रीय

देश में ब्लैक फंगस के 40 हजार से ज्यादा मामले, 3,129 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 28/06/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 28 जून (आरएनएस)। भारत में भले ही कोरोना की दूसरी लहर अब उतार पर है, लेकिन ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक देश में 40,845 ब्लैक फंगस यानी  के केस सामने आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर मरीजों के दिमाग और नासिका तंत्र में संक्रमण हुआ है।
केंद्र सरकार की कोरोना पर सोमवार को हुई 29वीं मीटिंग के दौरान यह डेटा जारी किया गया है। अब तक देश में 40,845 केस ब्लैक फंगस के मिले हैं, जिनमें से 31,344 मामले ऐसे हैं, जिनमें मरीजों के दिमाग या फिर नासिका तंत्र में इन्फेक्शन हुआ है। इसके चलते दिमाग, नासिका तंत्र, मुंह आदि में फंगस जम जाता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अब तक ब्लैक फंगस के चलते 3,129 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्लैक फंगस के मरीजों में से 34,940 को कोरोना हुआ था। इसके अलावा 64 फीसदी यानी 26,187 लोगों को गंभीर बीमारियां थीं। इसके अलावा 52.69 फीसदी लोग ऐसे थे, जिन्हें स्टेरॉयड लेने के चलते यह इन्फेक्शन हुआ है। यही नहीं ब्लैक फंगस भी कोरोना की तरह ही हर आयु वर्ग के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि ब्लैक फंगस की चपेट में आने वाले 32 फीसदी मरीजों की आयु 18 से 45 वर्ष तक थी। इसके अलावा 17,464 मरीज ऐसे रहे, जिनकी आयु 45 से 60 साल के बीच भी है। वहीं 60 साल से अधिक आयु के 24प्रतिशत यानी 10,082 लोग इसका शिकार हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशा तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार, तीन फरार
Next: देश के 12 राज्यों में मिला डेल्टा प्लस वैरिएंट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.