Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राम वनगमन मार्ग को मिलेगी रामायण कालीन वृक्षों की छांव
  • राष्ट्रीय

राम वनगमन मार्ग को मिलेगी रामायण कालीन वृक्षों की छांव

RNS INDIA NEWS 26/06/2021
rns featured image new

लखनऊ, 26 जून (आरएनएस)।  राम वनगमन मार्ग को मिलेगी रामायण कालीन वृक्षों की छांव। बेला और चमेली से महकेगा पूरा रास्ता। जगह जगह लगने वाले कदम,रसाल,अशोक,पारिजात,और जामुन आदि के वन त्रेतायुग के परिवेश को पूरी तरह जीवंत करेंगे। इनके पौधों का रोपण वैदिक रीति से होगा।
वनवास होने पर भगवान श्रीराम जिस रास्ते से गुजरे थे, उसे पौराणिक ग्रन्थों में राम वनगमन मार्ग के नाम से जाना जाता है। महर्षि बाल्मीकि द्वारा रचित रामायण में अयोध्या और इस मार्ग पर 88 वृक्ष प्रजातियों का वर्णन मिलता है। मुख्यमंत्री की मंशा राम वनगमन मार्ग और उसके अगल-बगल पडऩे वाले ग्राम सभाओं में इसी प्रजाति के वृक्ष और वन लगाने की है। इसमें वृक्षों के अलावा झाडिय़ां और घास भी शामिल हैं। इस वर्ष कुल मिलाकर 27,720 पौधों के रोपण किया जाना है।
वन जाते समय भगवान श्रीराम ने तमसा नदी के किनारे पहली रात गुजारी थी। इस जगह को रामचौरा (गौराघाट) के नाम से भी जाना जाता है। अयोध्या वन प्रभाग द्वारा इस स्थान पर इस वर्ष 200 ब्रिकगार्ड बनाए गए हैं। इनमें वैदिक रीति से पौधरोपण कराया जायेगा। इसी तरह बिसुही नदी के किनारे गक्रिजा माता के मंदिर वहां भी इसी तरह पौधरोपण होना है। बिसुही नदी को पार करने के पूर्व इस मंदिर में भी भगवान श्री राम ने पूजा अर्चना की थी। इसके अलावा राम वनगमन मार्ग पर पडने वाले धार्मिक स्थलों पर भी पौधरोपण होना है। राम वनगमन मार्ग के आसपास की ग्राम सभाओं में भी इस सीजन में 27 हजार पौधे रोपित किये जाएंगे।
ग्राम समाज वृक्षारोपणों में स्थल के अनुरूप अलग-अलग प्रजातियों (वृक्ष समूहों) के वन तैयार किये जाएंगे जैसे कदम्ब वन, रसाल वन, अशोक वन, पारिजात वन, जामुन के वन आदि। प्रत्येक स्थल पर रोपण की शुरूआत वैदिक रीति से करायी जायेगी तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उनके द्वारा करवायी जायेगी। रोपण में जन भागीदारी भी रहेगी। समस्त कार्यवाहियों के फोटोग्राफ रोपण कार्य के पूर्व रोपण कार्य के मध्य व रोपण समाप्ति पर संकलित किये जाएंगे।
इसमें अशोक, साल, आम, परिजात (कल्पवृक्ष), बरगद, चंदन, देवदारू, चंपा , नागकेसर , पुंनाग , महुआ , कटहल , असन , लोध , कदंब , अर्जुन , अक छितवन , अतिमुक्तक , मंदार , प्रियंगु , केश बकुल , जामुन , अनार , कोविदार जन (कचनार) , बेल , खैर , पलाश , बहेड़ा , पीपल , इंगुदी , शीशम, करीर ( करौंदा) , बज्जुल (बेंत), तिलक , ताड़ , तमाल , आंवला , मालती (चमेली) , कुश, गे, सरकंडा, नीम, मल्लिका (बेला), सुपारी, बांस, चिरौंजी, धवक (बाकली) , अंकोल, तेंदू, रीठा, वरण, तिनिश, बेर, धामन, भोजपत्र, कचनार, भिलावा, खस, सलई, नीवार, चिलबिल, केवडा, बड़हल, गर्जन, शमी, पाटल, कुंद, कनेर, करज्ज, बिजौरा, लिसोडा, कतक, सिदुवार, कुरंट, सेमल, मुचकुंद, सिरस, हिताल, सर्ज, चीड़, अमलतास, कुटज, बंधु जीव, पद्मक, रंजक व खजूर, रक्तचंदन, अगर, नारियल आदि शामिल किए जाएंगे।
वन संरक्षक अयोध्या मंडल अनुरूद्घ पांडेय का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी की मंशा के अनुरूप राम वनगमन मार्ग में रामयणकालीन वृक्षों का रोपण होना है। पौधों की सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जाएगा। जरूरत के हिसाब से ब्रिकगार्ड लगाए जाएंगे। बांकी जगह ग्राम प्रधानों की जमीन की उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग प्रजाति के वन लगाएं जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़ा: आरोपितों से एसआईटी की पूछताछ दूसरे दिन भी रही जारी
Next: टीएमसी एमपी व फिल्म एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती की फर्जी वैक्सीन लेने के बाद बिगड़ी तबीयत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.