Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चीन सीमा पर पैदल रास्तों से अग्रिम चौकियों का जायजा लेंगे डीजी
  • उत्तराखंड
  • चमोली

चीन सीमा पर पैदल रास्तों से अग्रिम चौकियों का जायजा लेंगे डीजी

RNS INDIA NEWS 09/08/2020
itbp

चमोली। लद्दाख में चीन सीमा पर चल रहे तनाव के बीच उत्तराखंड में भी सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आइटीबीपी) के जांबाज सतर्क हैं। इस बीच आइटीबीपी के महानिदेशक (डीजी) सुरजीत सिंह देसवाल सीमा पर चार दिन के दौरे पर जोशीमठ पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह पैदल रास्तों से होकर अग्रिम चौकियों तक पहुंचेंगे और इस दौरान जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे। बताया जा रहा है कि डीजी एसएस देसवाल शनिवार को जोशीमठ पहुंच गए थे। रविवार को वह फूलों की घाटी गए। उनके साथ 28 हिमवीर भी मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार यहां से वह 24 किलोमीटर दूर चीन सीमा पर स्थित माणा पास तक पैदल ही रवाना हो गए। माणा में वह अग्रिम मोर्चे पर तैनात जवानों से मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद वह चमोली जिले में स्थित मलारी घाटी में अग्रिम चौकियों का दौरा करेंगे। चीनी घुसपैठ की दृष्टि से चमोली जिला सर्वाधिक संवेदनशील रहा है। जोशीमठ से एक करीब 100 किलोमीटर दूर बाड़ाहोती क्षेत्र में चीन के सैनिक कई बार घुसपैठ कर चुके हैं। हालांकि हर बार हिमवीरों ने घुसपैठियों को वहां से खदेड़ दिया। बाड़ाहोती के पास ही रिमखिम भारत की अंतिम चौकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली दंगे में मृतक के परिवार से ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Next: महंत इन्दिरेश अस्पताल के युवा एनेस्थिसियोलॉजिस्ट ने किया ‘कवच‘ का आविष्कार

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा मामला: आरोपी प्रमोद नौटियाल को पुलिस जल्द ही कस्टडी रिमांड में लेगी, कोर्ट में किया आवेदन

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.