Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • टीएमसी एमपी व फिल्म एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती की फर्जी वैक्सीन लेने के बाद बिगड़ी तबीयत
  • राष्ट्रीय

टीएमसी एमपी व फिल्म एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती की फर्जी वैक्सीन लेने के बाद बिगड़ी तबीयत

RNS INDIA NEWS 26/06/2021
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में फर्जी वैक्सीनेशन का शिकार हुई बांग्ला फिल्म ऐक्ट्रेस व एमपी मिमी चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ गई है। मिमी चक्रवर्ती के ऑफिस की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि फर्जी वैक्सीन लेने के बाद से ही उन्हें लिवर में दर्द की शिकायत है। फर्जी वैक्सीन लेने के बाद से ही वे बीमार हैं और डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। बता दें कि मिमी चक्रवर्ती आज एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस करनी थी। वहीं उधर कोलकाता में रबीन्द्रनाथ टैगोर की एक प्रतिमा ने नीचे लगे शिलापट से फर्जी आईएएस देबंजान देब का नाम हटा दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक कोलकाता नगर निगम ने बीती देर शाम रबीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा के शिलान्यास करने वालों में शामिल रहे फर्जी आईएएस के नाम को हटवा दिया है। इस शिलान्यास पट पर फर्जी आईएएस देबंजान देब का नाम सांसद सुदीप बंदोपाध्याय, विधायक नणय बंदोपाध्याय और केएमसी प्रशासक फिरहाद हकीम के साथ लिखा हुआ था। देबंजान देब के साथ एक टीएमसी नेता के संबंधों के चर्चा में आने के बाद इस पत्थर को ्यरूष्ट ने शुक्रवार रात आनन-फानन में हटा दिया है। इससे पहले कोलकाता पुलिस ने देबंजान के तीन साथियों सुशांत दास, राबिन सिकदर और शांतनु मन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया था।
देबंजान देब और उसके तीन साथियों पर सरकारी ठेके दिलाने के नाम पर अलग-अलग लोगों से करीब 1 करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोप है। कोलकाता के कसबा थाने में इन लोगों के खिलाफ 3 और नए मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये गैंग की तरह काम कर रहे थे। इन्होने एक प्राइवेट कंपनी से 1। 2 लाख रुपए लिए थे जिसके बदले 172 लोगों का फर्जी वैक्सीनेशन किया गया था। इसके आलावा एक कांट्रेक्टर से 90 लाख रुपए लिए थे और बदले में उसे स्टेडियम बनाने का ठेका दिलाने का वादा किया था। इन सभी लोगन ने मिलकर एक फार्मा कंपनी से भी सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपए लिए थे।
कोलकाता पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार फर्जी आईएएस अधिकारी देबंजान देब बीते चार महीने से खुद को कोलकाता नगर निगम में संयुक्त आयुक्त बताकर लोगों से पैसे ठग रहा था। देब ने अपने परिवार से भी बताया कि वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बन गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय देब सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के दौरान कई पुलिस अधिकारियों और नेताओं के संपर्क में आया।
पुलिस ने बताया कि  ‘देब संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहा था और वर्ष 2018 में उसने अपने पिता और रिश्तेदारों को बताया कि उसने परीक्षा पास कर ली है और आईएएस अधिकारी बन गया है।’ पुलिस ने देब को कथित तौर पर खुद को आईएएस अधिकारी के रूप में पेश करने और कस्बा इलाके में कोविड-19 टीकाकरण शिविर आयोजित करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस शिविर में अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती को भी टीका लगाया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राम वनगमन मार्ग को मिलेगी रामायण कालीन वृक्षों की छांव
Next: बोल्डर से टकराकर पटरी से उतरी दिल्ली-गोवा राजधानी एक्सप्रेस, सभी यात्री सुरक्षित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.