Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शराब और नॉनवेज खाने से पत्नी ने किया इनकार, तो पति ने रख दी 5 लाख की डिमांड
  • हरिद्वार

शराब और नॉनवेज खाने से पत्नी ने किया इनकार, तो पति ने रख दी 5 लाख की डिमांड

RNS INDIA NEWS 24/06/2021
rns featured image new

हरिद्वार। शराब और नॉनवेज खाने से इनकार करने पर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष ने विवाहिता से 5 लाख की डिमांड की। पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कनखल निवासी महिला का विवाह मॉडल कॉलोनी रानीपुर मोड़ निवासी जागृत गर्ग पुत्र प्रत्युषमणि के साथ 8 मार्च 2019 को हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद जागृत उन्हें घुमाने के लिए ले गए थे। जहां उन्होंने विवाहिता को शराब पीने और नॉनवेज खाने के लिए जिद की। विवाहिता ने इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पति ने तब से ही विवाहिता के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने 5 लाख की डिमांड की। आरोप है कि 22 नवंबर वर्ष 2020 को पति रात को नशे में पहुंचे। महंगी कार न देने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। विवाहिता का आरोप है कि कार मायके पक्ष की ओर से दी गई थी। लेकिन ससुराल पक्ष को महंगी कार की उम्मीद थी। आरोप है कि 23 नवंबर को उनके ससुर ने अपने एक मित्र को बुलाया और उसे डरा धमका कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति जागृत और ससुर प्रत्यूषमणि निवासी मॉडल कॉलोनी रानीपुर मोड़ हरिद्वार ज्वालापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कनखल थानाध्यक्ष कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिमला के ज्ञानचंद ने अनुपम खेर की गलतफहमी की दूर 
Next: महबूबा के पाक प्रेम के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, जेल में डालने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.