Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सरकार करे चारधाम यात्रा पर स्थिति स्पष्ट: महंत जसविन्दर सिंह  
  • हरिद्वार

सरकार करे चारधाम यात्रा पर स्थिति स्पष्ट: महंत जसविन्दर सिंह  

RNS INDIA NEWS 24/06/2021
rns featured image new

हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से चारधाम यात्रा को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम की स्थिति को स्पष्ट करे। चारधाम यात्रा प्रदेश हित में प्रारम्भ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लाखों व्यापारियों का रोजगार चारधाम यात्रा से जुड़ा हुआ है। अखाड़े मठ मंदिर के प्रबंधक भी चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दो वर्षो से लगातार राज्य के व्यापारी अपने रोजगार को लेकर मंदी का सामना कर रहे हैं। सरकार को जनहित में बड़ा दिल दिखाते हुए चारधाम यात्रा को कोरोना नियमों के तहत खोले जाने की अनुमति प्रदान करनी चाहिए। महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने यह भी कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की चारधाम यात्रा पर्यटन एवं धार्मिक क्रियाकलापों को बढ़ावा देती है। देश दुनिया के श्रद्धालु भक्त चारधाम यात्रा में आते हैं। सरकार को ठोस निर्णय लेकर चारधाम यात्रा को प्रारम्भ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि होटल ट्रैवल्स, धर्मशालाएं आश्रम चारधाम यात्रा पर निर्भर हैं। कोरोना के चलते दो वर्षो से अन्य राज्यों का यात्री देवभूमि में नहीं पहुंच पा रहा है। सरकार को सकारात्मक कदम उठाते हुए कोरोना नियमों के तहत चारधाम यात्रा को प्रारम्भ करना चाहिए। महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि लगातार व्यापारी, सामाजिक संगठन यात्रा को प्रारम्भ करने की मांग करते चले आ रहे हैं। धर्मनगरी का व्यापार भी चारधाम यात्रा टिका हुआ है। महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि धार्मिक आयोजन होंगे तो बाहरी राज्यों से यात्री उत्तराखण्ड में पहुंचेंगे तो राज्य को राजस्व की प्राप्ति भी हो सकेगी। चारधाम यात्रा को लेकर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: 2 नए केस
Next: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.