Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • आईसीसी की पीडब्ल्यूसी भर्ती जांच के दायरे में
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

आईसीसी की पीडब्ल्यूसी भर्ती जांच के दायरे में

RNS INDIA NEWS 23/06/2021
rns featured image new

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के निलंबित मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मनु साहनी की ओर से अपने ऊपर लगे आरोपों पर तीखें पलटवार के बाद मंगलवार को नया मामले सामने आया है। मामला आईसीसी की ओर से प्राइसवाटरहाउसकूपर्स (पीडब्ल्यूसी) एजेंसी की भर्ती का है जो जांच के दायरे में आई है। आईसीसी की ओर से पीडब्ल्यूसी की भर्ती और उसकी सांस्कृतिक मूल्यांकन रिपोर्ट जो साहनी के निलंबन का आधार बनी है पर नए विवरण सामने आए हैं। वहीं ब्रिटेन के प्रतिष्ठित पुलिस अधिकारी एवं आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मनु साहनी के बीच आंतरिक आदान-प्रदान में शामिल पाए जाने को लेकर पकड़े जाने की बात सामने आई है।
यह सामने आया है कि आईसीसी द्वारा पीडब्ल्यूसी को उचित निविदा प्रक्रिया के बिना काम पर रखा गया था, जो विश्व निकाय के शीर्ष क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गया है। इसके अलावा महिला स्वतंत्र निदेशक इंदिरा नुई सहित आईसीसी बोर्ड के कुछ सदस्यों ने समीक्षा को लेकर चिंता जताई है और निर्देश दिया है कि सीईओ को समीक्षा में बारीकी से शामिल होना चाहिए, हालांकि इस अनुरोध पर विचार नहीं किया गया है।
ब्रिटेन की इस एजेंसी के साथ जुड़ाव ने एक नए विवाद को जन्म दिया है। सामने आया है कि आईसीसी के निदेशकों में से एक का रिश्तेदार एजेंसी के साथ कार्यरत है। रिपोर्ट को गोपनीय रखे जाने का एक लंबा मुद्दा भी रहा है। यहां तक कि इसे 15 निदेशकों में से अधिकतर निदेशकों को नहीं दिखाया गया है। आईसीसी और साहनी द्वारा नियुक्त कानूनी फर्म के ई-मेलों से पता चला है कि केवल तीन निदेशकों को इसकी पहुंच दी गई थी। स्वयं साहनी को रिपोर्ट के केवल एक हिस्से तक पहुंच प्रदान की गई थी। आईसीसी ने इसकी पुष्टि भी नहीं की है कि उसके डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा को एक प्रति प्रदान की गई थी या नहीं।
आईसीसी ने इस बारे में किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया है, हालांकि आईसीसी ने पहले इस बारे में एक बयान में कहा था, हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, क्योंकि प्रक्रिया अभी भी जारी है और हम इसके पूरा होने के बाद ही टिप्पणी करने की स्थिति में होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 249 पर समेटा, दूसरी पारी में दो विकेट पर 64 रन बनाए
Next: आयकर की धारा 206 एबी और 206सीसीए के लिए स्पष्टीकरण

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.