Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • संधू हत्याकांड मामले में एनआईए ने केएलएफ के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

संधू हत्याकांड मामले में एनआईए ने केएलएफ के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 23/06/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शौर्य चक्र से सम्मानित कामरेड बलविंदर सिंह संधू की हत्या के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। एजेंसी ने कहा कि उसने खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के दो फरार एक्टिविस्ट को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने संधू की हत्या में अहम भूमिका निभाई थी। एनआईए ने यहां बताया कि आतंकवाद निरोधी जांच एजेंसी ने पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले हरभिंदर सिंह उर्फ पिंडर और नवप्रीत सिंह उर्फ नव को गिरफ्तार किया।
उन्हें मोहाली में एक विशेष एनआईए अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें चार दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया है।
अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि नवप्रीत और हरभिंदर चार्जशीटेड आरोपी इंद्रजीत सिंह उर्फ इंदर के करीबी सहयोगी हैं, जिन्होंने संधू की टोह ली थी और उनकी हत्या की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थे।
संधू की पिछले साल 16 अक्टूबर को उनके आवास-सह-विद्यालय के बाहर हत्या कर दी गई थी। पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
एनआईए ने इस साल एक जनवरी को मामला दर्ज किया था। एनआईए ने पहले मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी में योगी होंगे सीएम फेस, बीजेपी के राजस्थान सीएम फेस पर पार्टी का फैसला जल्द : अरुण सिंह
Next: 2 आतंकियों ने पिस्तौल से की पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.