Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 2 आतंकियों ने पिस्तौल से की पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

2 आतंकियों ने पिस्तौल से की पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या

RNS INDIA NEWS 23/06/2021
rns featured image new

श्रीनगर, 23 जून (आरएनएस)। श्रीनगर के बाहरी इलाके में दो आतंकवादियों ने पिस्तौल से एक पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या कर दी। पुलिस ने रात करीब आठ बजे बताया कि बीती शाम को दो अज्ञात आतंकवादियों ने स्थानीय मस्जिद के सामने एक पुलिस इंस्पेक्टर निरीक्षक पर उस समय अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जब वह रात 8 बजे नमाज अदा करने जा रहा था। यह घटना श्रीनगर जिले के मेंगनवाजी नौगाम इलाके में हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दो आतंकियों ने एक पुलिस इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार पुत्र गुलाम नबी डार पर पिस्तौल से उस समय गोली चलाई, जब वह मगरिब की नमाज अदा करने जा रहा था।
पुलिस ने कहा, इस आतंकी घटना में, वह गंभीर रूप से गोली लगने से घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भेज दिया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया और शहीद हो गया। हम शहीद को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जो अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों को अनाथ छोड़ गए। उनके 13 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है।
पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में दो आतंकवादियों द्वारा पिस्तौल से गोलीबारी करते हुए दिखाया गया है।
पुलिस ने कहा, पहचान की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच जारी है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संधू हत्याकांड मामले में एनआईए ने केएलएफ के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
Next: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 249 पर समेटा, दूसरी पारी में दो विकेट पर 64 रन बनाए

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.