Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राहुल गांधी ने पूरे किये 51 बसंत
  • राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने पूरे किये 51 बसंत

RNS INDIA NEWS 19/06/2021
rahul-gandhi

सेवा दिवस के रूप में जन्मदिन मना रही कांग्रेस

नई दिल्ली (आरएनएस)।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज 51 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस और कई अन्य दलों के प्रमुख नेताओं उन्हें बधाई दी और उनके स्वस्थ रहने एवं दीर्घायु होने की कामना की। राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को हुआ था। राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर इस साल जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है, हालांकि इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा दिवस’ मनाते हुए जरूरतमंद लोगों को राशन, मेडिकल किट और मास्क बांटें।
पार्टी ने पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटियों, पार्टी के विभिन्न संगठनों एवं विभागों को पत्र लिखकर कह दिया था कि वे राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर किसी तरह के जश्न का आयोजन नहीं करें तथा कोई होर्डिंग या पोस्टर नहीं लगाएं, बल्कि अपने पास उपलब्ध संसाधन का उपयोग जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करें।राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं तथा दूसरे दलों के भी कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें बधाई दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, राहुल गांधी जी को जन्मदिन की बहुत शुकमामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भी राहुल गांधी को बधाई दी। भूपेश बघेल ने कहा नफरतों के बीच मोहब्बत की बात, भय के बीच निडर होने की बात, तार-तार होती राजनीतिक शुचिता के बीच मूल्यों की बात। आसान नहीं होता विपरीत धाराओं के बीच खड़े होकर उनका रुख मोडऩा। लेकिन समझौतों से ऊपर की यही राजनीति आपको राहुल गांधी बनाती है। जननेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित राशत एवं राहत सामाग्री वितरण कार्यक्रम में पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच राहत सामाग्री बांटीं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, राहुल जी एक सच्चे नेता हैं जो सच्चाई, ईमानदारी, करुणा और साहस के साथ चुनौतियों का सामना करते हैं। वह ऐसे नेता हैं जिनके लक्ष्य से ज्यादा सही रास्ते का होना महत्वपूर्ण है। राहुल गांधी जी को जन्मदिन की बधाई।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, सचिन पायलट और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (एस) के नेता एचडी देवगौड़ा ने कहा, राहुल गांधी जी एक अच्छे इंसान और मानवीय एवं समावेशी समाज को लेकर बहुत प्रतिबद्धित हैं। मैं उन्हें जन्मदिन की बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि उनका नजरिया और संवेदनशीलता हमारे चारो तरफ मौजूद संकीर्णता को पराजित करे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को बधाई देते हुए ट्वीट किया, राहुल गांधी जी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं! ईश्वर आपको दीर्घायु करें। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, द्रमुक नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, झामुमो के नेता एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला, राजद नेता तेजस्वी यादव और कई अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत में 24 घंटे में कोविड-19 के 60,753 दैनिक नये मामले हुए दर्ज
Next: राशिफल 20 जून

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.