Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 17 अक्तूबर से उत्तराखंड वॉलीबाल प्रीमियर लीग का आयोजन
  • देहरादून

17 अक्तूबर से उत्तराखंड वॉलीबाल प्रीमियर लीग का आयोजन

RNS INDIA NEWS 19/06/2021
rns featured image new

आईपीएल की तर्ज पर होगा उत्तराखंड वॉलीबॉल प्रीमियर लीग

ऋषिकेश। उत्तराखंड के वॉलीबाल में रुचि रखने वाले खिलाडिय़ों के लिए सुनहरा मौका है। बाबा स्पोर्ट्स एकेडमी 17 अक्तूबर से उत्तराखंड वॉलीबाल प्रीमियर लीग का आयोजन करेगा। इसमें प्रतिभाग करने वाले खिलाडिय़ों, कोच सहित टीम मेंबर को देशभर से उद्योगपति पैसा लगाकर खरीदेंगे। इसका आयोजन आईपीएल की तर्ज पर ही किया जाएगा। शनिवार को हरिद्वार मार्ग स्थित एक होटल में बाबा स्पोर्ट्स एकेडमी काशीपुर यूएसनगर के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर से 3 नवंबर तक उत्तराखंड वॉलीबाल प्रीमियर लीग के लिए मैच कराए जाएंगे। वर्ष 2002 में राज्य की वॉलीबाल टीम ने स्वर्ण पदक, 2010 में रजक पदक तथा 2013 में कांस्य पदक जीता था। मगर, वर्तमान में राज्य की टीम का पदक तालिका में नाम नहीं है, जबकि यहां प्रतिभा की कमी नहीं है। इसी प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए एकेडमी की ओर से इस प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। एकेडमी के सचिव सचिन सेमवाल ने बताया कि इस लीग में 18 मैच आयोजित किए जाएंगे। इसका आगाज राजधानी देहरादून से होगा। इसमें राज्यभर से ट्रायल के बाद छह टीमें बनाई जाएंगी। मैदान में 12 खिलाडिय़ों में से आठ उत्तराखंड से जबकि चार अन्य राज्यों से होंगे। खिलाडिय़ों सहित कोच व अन्य मेंबर पर देशभर से उद्योगपति पैसा लगाएंगे। इसमें खिलाडिय़ों को ट्रैकसूट, किट, जूते दिए जाएंगे। इसका लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। मौके पर एकेडमी के कानूनी सलाहकार हरीश भट्ट, कुलशानंद गैरोला, अनवर खान, सूरज रोड, ब्रजेश तिवारी, नीरज शाह, अमित घिल्डियाल, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने दी प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की बधाई
Next: भारत में 24 घंटे में कोविड-19 के 60,753 दैनिक नये मामले हुए दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.