Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गंगा पहुची खतरे के निशान के पार
  • हरिद्वार

गंगा पहुची खतरे के निशान के पार

RNS INDIA NEWS 19/06/2021
04 (31)

अलर्ट पर रहे सिंचाई विभाग के अधिकारी

हरिद्वार। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार वर्षा से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। शनिवार को गंगा का जलस्तर 294.35 रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ी जिलों में लगातार हो रही बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ा है। यूपी सिंचाई विभाग के आला अधिकारी भीमगोडा बैराज पर गंगा के जलस्तर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। गंगा के बढ़े जलस्तर के बाद हरिद्वार जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। सभी बाढ़ चौकियों से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। यूपी सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात से ही सिंचाई विभाग के अधिकारी गंगा के जल पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि 2013 के बाद इस बार सबसे ज्यादा गंगाजल में बढ़ोतरी देखी गई है। 2013 में पांच लाख बीस हजार क्यूसेक जल आया था। इसके बाद 2021 में गंगा में तीन लाख 75 हजार जल की बढ़ोतरी देखी गई है। जल स्तर बढऩे के बाद कानपुर तक अलर्ट कर दिया गया है। सभी नहर के गेट सिल्ट आने की वजह से बंद कर दिए गए हैं और बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। बाढ़ के खतरे को देखते हुए एनडीआरएफ और सिचाई विभाग की टीम अलर्ट पर है। शनिवार को दिन भर बारिश होने से धर्मनगरी में जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। दिन भर चली बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव भी हुआ। भगत सिंह चौक के समीप रेल पुलिया के नीचे बरसाती पानी भरने से भेल, सिडकुल जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुरानी सब्जी मण्डी, विष्णु घाट, मोती बाजार आदि इलाकों में बरसाती पानी के साथ बहकर आयी सिल्ट की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ज्वालापुर के कटहरा बाजार, गुरूद्वारा रोड़, रेलवे फाटक, चौक बाजार, जटवाड़ा पुल क्षेत्र में भी जलभराव हुआ। इसके अलावा कनखल के कई इलाकों बैरागी कैंप आदि में भारी जलभराव हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राहुल गांधी के जन्म दिन पर युवा कांग्रेस ने ग्रामीणों को बांटी राशन किट
Next: जल स्तर बढऩे से गंगा पार फंसे दो युवक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.