Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप, पति ने दिया तीन तलाक़
  • ऊधम सिंह नगर

ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप, पति ने दिया तीन तलाक़

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
rns featured image new

काशीपुर। विवाहिता ने अपने ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि विवाहिता ने जब घटना की जानकारी अपने पति और ससुरालियों को दी तो पति ने उसे तलाक दे दिया। यही नहीं मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कराया है।
विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी सात साल पहले धामपुर के गांव मझेड़ा हाल निवासी रौनक कॉलोनी देहरादून जावेद से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति जावेद, देवर मो.हम्माद, मो.जुनैद, ननद निगार उर्फ रूबी और ननदोई रईस अहमद निवासी ग्राम सुआवाला थाना अफजलगढ़ (बिजनौर) कम दहेज लाने के कारण उसको आए दिन प्रताडि़त करते रहते थे। बताते हैं विवाहिता की ननद निगार उर्फ रूबी, ननदोई देहरादून आते-जाते रहते थे। आरोप है कि बीती 18 मई की शाम पांच बजे वह घर पर अकेली थी। ननदोई रईस अहमद और ननद निगार घर पर आए। उसे अकेला पाकर उसके ननदोई रईस अहमद ने ननद के सहयोग से जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही घर में बताने पर उसके पति से तलाक दिलवाने की धमकी दी। विवाहिता ने पति और देवरों से घटना के बारे में बताया तो उन्होंने ननद एवं ननदोई की बात सुनकर उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। बताते हैं 19 मई को उसका पति जावेद जसपुर मायके में आया और उसको तीन तलाक देकर चला गया। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमाऊं विश्वविद्यालय और एसएसजे विश्वविद्यालय में सृजित पदों का हुआ बंटवारा
Next: दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या की

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.