Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में दो माह बाद दो हजार से कम रही कोरोना से मौत
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में दो माह बाद दो हजार से कम रही कोरोना से मौत

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
rns featured image new

24 घंटे में 62,480 नए मामले, 1,587 की मौत

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में दैनिक संक्रमित मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 62,480 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 1587 मरीजों ने कोरोना की जंग में हारकर दम तोड़ा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना 62,480 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,97,62,793 हुई। वहीं 58 दिन बाद कोरोना से मौत का आंकड़ा दो हजार से कम आया है। इसी दौरान 1,587 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,83,490 हो गई है। जिसके बाद कोविड-19 से मत्यु दर 1.29 प्रतिशत आ गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 1,587 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, जिनमें से महाराष्ट्र के 636,तमिलनाडु के 210 और कर्नाटक के 138 लोग थे। अब तक देश में संक्रमण से 3,83,490 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,16,026, कर्नाटक के 33,434, तमिलनाडु के 30,548, दिल्ली के 24,886, उत्तर प्रदेश के 22,030, पश्चिम बंगाल के 17,182, पंजाब के 15,738 और छत्तीसगढ़ के 13,361 लोग थे। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।

सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से घटी
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 73 दिन बाद कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या आठ लाख से कम यानि 7,98,656 रह गई है। कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.68 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में वहीं 88,977 मरीज ठीक हुए, जिसके बाद कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2,85,80,647 हो गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.03 प्रतिशत हो गई है।

संक्रमण दर में भी आई गिरावट
देश में अभी तक कुल 38,71,67,696 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 19,29,476 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 3.24 प्रतिशत है। पिछले 11 दिन से यह दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है। वहीं संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 3.80 प्रतिशत हो गई है।

राज्यों को दी गईं 27.90 करोड़ खुराकें
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 27.90 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 2.58 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध है।
22 करोड़ से अधिक ने ली वैक्सीन की पहली डोज
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि 22 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई है वहीं 5 करोड़ से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 22 जून से अनलॉक घोषित कर सकती है प्रदेश सरकार
Next: गांजा तस्करी के मामले में चार अभियुक्तों को सजा, साथ ही अर्थदण्ड भी लगा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.