Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व सीएम त्रिवेंद ने की युवाओं से टीकाकरण से पहले रक्तदान की अपील
  • देहरादून

पूर्व सीएम त्रिवेंद ने की युवाओं से टीकाकरण से पहले रक्तदान की अपील

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
rns featured image new

‘सेवा ही संगठन-2 के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से राजपुर विधानसभा में ‘सेवा ही संगठन-2 के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने युवाओं से टीकाकरण से पहले रक्तदान करने की अपील की। कैप्टन हरगोविंद चैरिटेबल हॉस्पिटल रेसकोर्स में आयोजित शिविर में 60 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। पूर्व सीएम ने कहा कि रक्तदान शिविर में समाज का हर वर्ग आगे आकर रक्तदान कर इंसानियत का परिचय दे रहा है। हम एक होकर ही किसी भी संकटकाल से लड़ सकते हैं और उस पर जीत हासिल कर सकते हैं। समाज के हर वर्ग के स्वस्थ एवं युवा साथियों का रक्तदान की ओर बढ़ता रुझान ब्लड बैंकों के लिए संजीवनी का कार्य कर रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि ब्लड बैंकों को इस कठिन दौर से बाहर निकलने का हमारा प्रयास सफल रहा। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि टीकाकरण से पहले रक्तदान अवश्य करें। कहा कि विशेषज्ञों की राय के अनुसार टीकाकरण के कुछ समय तक हम रक्तदान नहीं कर सकते हैं। इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सांसद टिहरी माला राज्य लक्ष्मी शाह,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, महानगर अध्यक्ष भाजपा सीताराम भट्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष जावेद आलम, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गोयल, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा असीम, शादाब शम्स मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कौसानी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अवरूद्ध हुए कौसानी-बैजनाथ सड़क मार्ग को किया गया संचालित
Next: जेसीबी खाई में गिरी, चालक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.