Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सरकार ने इसलिए बढ़ाया कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज के बीच समय
  • राष्ट्रीय

सरकार ने इसलिए बढ़ाया कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज के बीच समय

RNS INDIA NEWS 16/06/2021
rns featured image new

नई दिल्ली,16 जून (आरएनएस)।  कोरोना वायरस की चेन तोडऩे के लिए वैक्सीन ही एक मात्र बचाव है। देश में तीन कंपनियों की वैक्सीन उपलब्ध है। इसमें कोविशील्ड, को-वैक्सीन और स्पुतनिक शामिल हैं। सभी वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बीच अंतर होता है, लेकिन कोविशील्ड के बीच ज्यादा अंतर होने को लेकर लोगों के मन में कई तरह की आशंकाएं पैदा हो रही हैं। ऐसे में सरकार ने लोगों की आशंकाओं को दूर करते हुए सबकुछ समझाया ।
कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के लिए समय बढ़ाने के अपने फैसले पर सरकार ने सफाई दी है। सरकार ने बताया है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर सरकार ने कोविशील्ड की दो डोज के बीच अंतराल बढ़ाने का फैसला लिया। नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप यानी एनटीएजीआई के अध्यक्ष एन के अरोड़ा ने कहा कि कोविशील्ड की दो खुराक के बीच 12 से 16 सप्ताह का अंतराल बढ़ाने का निर्णय वैज्ञानिक साक्ष्य पर आधारित है और यह पूरे पारदर्शी तरीके से लिया गया है।

सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की
सरकार ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए दोनों डोज में गैप का अंतर बढ़ा दिया है। सरकार ने दूसरे डोज के लिए कम से कम तीन महीने रुकने को कहा है। 4 करोड़ के आसपास लोगों को कोविशील्ड के दोनों डोज 4 से 8 हफ्ते के अंतर से लगे हैं। इन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उनके शरीर में दो डोज के बाद एंटीबॉडी बन गई होंगी।  एनटीएजीआई के डॉ. एनके अरोड़ा ने इंग्लैंड का उदाहरण देते हुए सरकार के इस निर्णय को सही ठहराया है। उन्होंने कहा है कि इंग्लैंड का डेटा सामने आने पर 12 हफ्ते का गैप रखने पर वैक्सीनेशन का रिजल्ट 65त्न से 88त्न तक अच्छा मिला। वहां इसका काफी फायदा हुआ। इसलिए भारत में वैक्सीनेशन के गैप को बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते कर दिया गया। डॉ. अरोड़ा ने कहा है कि ये फैसला वैज्ञानिक आधार पर लिया गया है। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि कोवीशील्ड के 2 डोज में अंतर ज्यादा या कम करने का निर्णय सरकार ने खुद से नहीं लिया बल्कि यह रिसर्च के बाद किया गया। यदि आगे ये बात सिद्ध होती है कि गैप करने पर फायदा मिल सकता है तो इस पर फैसला लिया जाएगा। अभी जो गैप तय किया गया है, इस पर अच्छा रिजल्ट मिलता है तो इसे ही जारी रखा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत में 70 दिनों बाद कोविड के सक्रिय मामले नौ लाख से आए नीचे
Next: शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों पर तीन माह के भीतर भर्ती की जायेगी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.